India News (इंडिया न्यूज़), Delhi Air Pollution: मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 3 मार्च से ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण 2 मार्च को उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब में 3 और 4 मार्च को ओले गिरे सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक फरवरी की रात से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में भारी बारिश और बर्फबारी शुरू होने वाली है। इसके अलावा 1 मार्च से 3 मार्च तक उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में बारिश होगी। यूपी समेत उत्तर भारत में ओलावृष्टि और बारिश की संभावना है।
दिल्ली के मौसम का हाल (Delhi Air Pollution)
मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, दिल्ली में आज यानी 3 मार्च को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। आज राजधानी दिल्ली का आसमान साफ रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, 29 फरवरी को भी दिल्ली में आसमान साफ रहा और अधिकतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया जाने की उम्मीद लगाई गई थी। जानकारी के मुताबिक 01 मार्च को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। वहीं, अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक बढ़ सकता है। 02 मार्च को लखनऊ में आंधी के साथ एक-दो बार बारिश देखने को मिल सकती है। 03 मार्च को भी बारिश देखने को मिलेगी। वहीं, 4 मार्च को बारिश का कोई अनुमान नहीं है, लेकिन आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
आज इतना AQI हुआ दर्ज
- आनंद विहार- 158
- श्री अरबिंदो मार्ग-158
- आईटीआई जहांगीरपुरी-174
- पंजाबी बाग- 162
- नरेला-163
- नोएडा -101
AQI कब कैसा
- एक AQI शून्य और 50 के बीच ‘अच्छा’
- 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’
- 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’
- 201 और 300 के बीच ‘खराब’
- 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’
- 401 और 450 के बीच ‘गंभीर’
- 450 से ऊपर बेहद ‘गंभीर’