Monday, July 1, 2024
HomeDelhiDelhi Air Pollution: दिल्ली की हवा में कोई सुधार नहीं, जानें कितना...

Delhi Air Pollution: दिल्ली की हवा में कोई सुधार नहीं, जानें कितना है आज का AQI

India News(इंडिया न्यूज़), Delhi Air Pollution: दिल्ली की वायु प्रदूषण स्तर में फिर एक बार बढ़ोत्तरी देखने को मिली है, कई जगहों पर प्रदूषण बेहद खराब है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, मंगलवार को रोहिणी का AQI सबसे ज्यादा दर्ज किया गया जो कि 409 दर्ज किया गया है। दिल्ली की हवा गंभीर श्रेणी में बनी हुई है। दिल्ली के प्रदूषण में कई इलाकों में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। दिल्ली में आज कोहरे में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है।

आज का AQI इतना किया गया दर्ज (Delhi Air Pollution)

  • आनंद विहार- 320 AQI
  • वजीरपुर- 306 AQI
  •  अरबिंदो मार्ग- 241 AQI
  •  जहांगीरपुरी- 340 AQI
  • पंजाबी बाग- 373 AQI
  • नरेला- 277 AQI
  • नोएडा – 300 AQI
  • रोहिणी- 409 AQI
  • सोनिया विहार- 402 AQI
  • मुंडका- 395 AQI
  • बवाना- 392 AQI
  • डीटीयू- 383 AQI

 जानें AQI के बारे में

  • एक AQI शून्य और 50 के बीच ‘अच्छा’
  • 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’
  • 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’
  • 201 और 300 के बीच ‘खराब’
  • 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’
  • 401 और 450 के बीच ‘गंभीर’
  • 450 से ऊपर बेहद ‘गंभीर’
ये भी पढ़े:
SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular