Monday, July 8, 2024
HomeDelhiDelhi Air Quality: दिल्ली-NCR में अभी और बिगडे़गी हवा की स्थिति, ...
Delhi Air Quality:

Delhi Air Quality: दिल्ली की हवा लगातार ही खराब श्रेणी में पहुंचती जा रही है और मौसमी बदलाव की वजह से यह हर रोज़ बिगड़ रही है। आपको बता दें कि बीते 24 घंटे में दिल्ली-NCR की हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई है। शनिवार को दिल्ली का AQI सबसे खराब हवा 336 में दर्ज किया गया है।

अभी और बिगडे़गी दिल्ली की हवा 

आपको बता दें कि वायु मानक एजेंसियों का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में मौसमी परिस्थितियों में बदलाव की वजह से हवा की गुणवत्ता में सुधार के आसार हैं। हालांकि, सोमवार से हवा फिर से बिगड़ने का पूर्वानुमान है।

पराली जलने की घटनाएं आई सामने 

केंद्र की वायु मानक संस्था सफर इंडिया का कहना है कि, बीते 24 घंटे में उत्तर भारत में पराली जलने से दिल्ली-NCR के प्रदूषण में हिस्सेदारी 2 फीसदी रही है। बता दें कि पंजाब में बीते 24 घंटे में 22 जगहों पर पराली जलने की घटनाएं सामने आई हैं। वहीं, हरियाणा में 12, उत्तर प्रदेश में 127, मध्यप्रदेश में 198 और राजस्थान में 2 जगहों पर पराली जलने की घटनाएं सामने आई हैं। वहीं दिल्ली में एक भी स्थान पर पराली नहीं जली है।

जानें इन शहरों का AQI

बता दें कि दिल्ली में AQI 336 दर्ज किया गया है। वहीं फरीदाबाद में 294, गाजियाबाद में 284, ग्रेटर नोएडा में 329, गुरुग्राम में 283 और नोएडा में 286 AQI रहा।

ये भी पढ़ें: व्यापार मेले का आज आखिरी दिन, इतने बजे बंद हो जाएंगे कपाट

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular