Monday, July 1, 2024
HomeDelhiDelhi Airport Advisory: दिल्ली एयरपोर्ट से यात्रा करने वाले यात्री ये खबर...

Delhi Airport Advisory: देश की राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। जिसको देखते हुए राजधानी में सुरक्षा के इंतजामों को पुख्ता किया जा रहा है। पूरे राज्य में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस बीच दिल्ली इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (IGI Airport) ने भी गणतंत्र दिवस को मद्देनजर रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी है।

जांच में लग रहा अधिक समय

गणतंत्र दिवस की सुरक्षा व्यवस्था के चलते यात्रियों की चेकिंग करने में समय लग रहा है। वहीं यात्रियों को भी इससे परेशानी हो रही है। एयरपोर्ट पर यात्रियों को सुरक्षा व्यवस्था के चलते कोई परेशानी न हो, इसलिए दिल्ली एयरपोर्ट के ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया गया है और उन्हें सलाह दी गई है।

समय से पहले एयरपोर्ट पहुंचे यात्री 

दिल्ली एयरपोर्ट ने ट्वीट कर कहा है कि, “दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुरक्षा हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) को देखते हुए हवाई अड्डे पर सुरक्षा मजबूत की गई है। इसलिए सुरक्षा प्रक्रिया में समय लग रहा है। इसलिए यात्रियों को सलाह दी जा रही है कि वो एयरपोर्ट पर थोड़ा अतिरिक्त समय निकाल कर पहुंच जाएं, ताकि उन्हें देरी का सामना न करना पड़े। अधिक जानकारी के लिए आप एयरलाइंस से संपर्क कर सकते हैं।”

 

ये भी पढ़े: भारत ने 2022 में खरीदा 31.25 टन सोना, सबसे ज्यादा सोना खरीदने वालों की लिस्ट में चौथे पायदान पर रहा देश

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular