Wednesday, July 3, 2024
HomeDelhiDelhi Airport: बढ़ते तापमान के कारण फ्लाइट में हुई देरी, 4 घंटे...

Delhi Airport: बढ़ते तापमान के कारण फ्लाइट में हुई देरी, 4 घंटे बाद यात्रियों का टूटा सब्र

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Delhi Airport: नई दिल्ली से बागडोगरा जाने वाली इंडिगो की उड़ान में चार घंटे की देरी ने यात्रियों का सब्र तोड़ दिया। जिस विमान को दोपहर 2 बजे रवाना होना था, वह शाम करीब 6 बजे रवाना हुआ। इंडिगो का कहना है कि उड़ान संख्या 6ई 2521 को जमीन पर अधिक तापमान होने की वजह से देरी से रवाना किया गया। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है और वे समय पर उड़ान भरने के लिए प्रतिबद्ध हैं। देरी को लेकर सभी यात्रियों को समय पर सूचित किया गया, लेकिन इसके बावजूद हुई असुविधा के लिए वे खेद प्रकट करते हैं।

Delhi Airport: वीडियो हो रहा वायरल

इस उड़ान के एक यात्री ने अपनी परेशानी का वीडियो इंटरनेट पर साझा किया, जो तेजी से प्रसारित हो गया। एक्स पर एक यात्री द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में कई यात्री अपनी पीड़ा व्यक्त कर रहे हैं। उनका आरोप है कि इंडिगो की ओर से उन्हें वास्तविक स्थिति के बारे में सही जानकारी नहीं दी जा रही है।

लोगों ने झेली कई परेशानी

एक यात्री ने बताया कि उन्हें इंडिगो की उड़ान में बड़ी परेशानी हुई है, क्योंकि उड़ान में देरी हुई थी और वह अपने पिता की मौत के बाद उनके अंतिम संस्कार में पहुंचना चाहते थे। इसके अलावा, उन्हें उड़ान के दौरान सांस लेने में भी पीड़ा हुई। उनके अनुसार, अन्य विमानों में तापमान से कोई समस्या नहीं थी, जिसका मतलब यह है कि समस्या सिर्फ़ उनकी उड़ान में हुई थी। यह तक की विमान का AC भी काम नहीं कर रहा था।

Read More:

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular