Wednesday, July 3, 2024
HomeDelhiDelhi Airport Fog: घने कोहरे के कारण देरी से उड़ान भर रहे...
Delhi Airport Fog:

Delhi Airport Fog: उत्तर पश्चिमी भारत में पड़ रही ठंड दिल्ली-NCR के लिए आफत बन गया है। नए साल की शुरुआत से ही दिल्ली में ठंड का प्रकोप जारी है। वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली में आज (9 जनवरी) तापमान क्या रहेगा इसकी घोषणा कर दी है। बता दें कि दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं घने कोहरे के चलते विभाग ने ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।

एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी बहुत कम

इसे देखते हुए दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर आज यात्रियों को अलर्ट किया गया है। वहीं एयरपोर्ट पर खड़े यात्रियों का कहना है कि घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी बहुत कम हो गई है। इस कारण कई फ्लाइट देरी से उड़ान भर रही हैं।

 

ठंड को लेकर अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने अपनी एडवाइजरी में कहा कि कई जगहों पर घना से बहुत घना कोहरा, कुछ जगहों पर कोल्ड डे से लेकर गंभीर कोल्ड डे की स्थिति है। जिससे अलग-अलग जगहों पर कोल्ड डे जैसे असार हैं। इतना ही नहीं विभाग ने आने वाली 11 तारीख तक ठंड को लेकर अलर्ट जारी किया है।

ये भी पढ़े: कोहरे ने विमानों की रफ्तार पर लगाया ब्रेक, दिल्ली आने वाली फ्लाइट जयपुर डायवर्ट

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular