Delhi

Delhi AQI Index: खराब हो रही है दिल्ली की AQI , पाकिस्तान और राजस्थान की धूल बढ़ा रही प्रदूषण, जी-20 समिट के लिए बढ़ी परेशानी

India News(इंडिया न्यूज़) Delhi AQI Index: मौसम की मेहरबानी से पिछले काफी दिनों से लगातार साफ चल रही दिल्ली की हवा अब बिगड़ने लगी है। वर्षा का दौर थमते ही एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई, AQI) बढ़ रहा है। पाकिस्तान और राजस्थान की धूल इसमें और वृद्धि कर रही है। पर्यावरण विशेषज्ञों के मुताबिक ना तो अभी अगले कुछ दिनों में अच्छी वर्षा होने की संभावना है और ना धूल का असर ही कम होने के आसार हैं। ऐसे में जी-20 के लिए भी चिंता बढ़ने लगी है। अगर यही स्थिति रही तो सितंबर के पहले-दूसरे सप्ताह में दिल्ली की हवा खराब रह सकती है।जुलाई के बाद एक्यूआई या तो 100 या फिर 150 से नीचे ही चलता आ रहा है। पर अब एक ओर जहां झमाझम वर्षा का दौर थम गया है।

पाकिस्तान और राजस्थान की धूल बढ़ा रही प्रदूषण

वहीं, पाकिस्तान और राजस्थान की ओर से चल रही धूल भरी हवा का असर भी देखने को मिल रहा है। रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) जहां 186 दर्ज किया गया। वहीं दिल्ली के 11 इलाकों की हवा ”खराब” से ”गंभीर” श्रेणी में पहुंच गई।29 अगस्त को भी पूरे नॉर्थ वेस्ट भारत में पाकिस्तान और राजस्थान से हवाओं के साथ धूल आ सकती है। इसकी वजह से प्रदूषण में इजाफा होगा।

3 दिन से दिल्ली-NCR में बढ़ रहा प्रदूषण

पिछले तीन दिनों से राजधानी और एनसीआर का प्रदूषण स्तर लगातार बढ़ रहा है। 29,30 अगस्त तक प्रदूषण स्तर संतोषजनक बना रहेगा। वहीं अगले छह दिनों के आउटलुक में भी प्रदूषण संतोषजनक स्तर पर रहने की संभावना है। वहीं दिल्ली सरकार की सुपरसाइट से मिली जानकारी के अनुसार प्रदूषण में धूल की हिस्सेदारी रविवार को 62 प्रतिशत तक रही। जबकि गाड़ियों से होने वाला प्रदूषण आठ प्रतिशत और बाहरी प्रदूषण 18 प्रतिशत तक रहा।

बीते एक सप्ताह के दौरान रहा दिल्ली का एक्यूआई

तिथि                     एक्यूआई                श्रेणी
21 अगस्त                 91               संतोषजनक
22 अगस्त               106                    मध्यम
23 अगस्त                 71               संतोषजनक
24 अगस्त                 85               संतोषजनक
25 अगस्त                117                     मध्यम
26 अगस्त                152                     मध्यम
27 अगस्त                186                     मध्यम

यहां की हवा रही ”खराब”

आनंद विहार- 445
एनएसआईटी द्वारका- 243
आरके पुरम- 244
पूसा- 244
वजीरपुर- 232

इसे भी पढ़े:Delhi G20 Summit 2023: G20 बैठक को लेकर खास इंतजाम, दुल्हन की तरह सजी दिल्ली , विदेशी मेहमानों के लिए की जा रही है…

Nidhi Jha

Journalist, India News, ITV network.

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

1 month ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

1 month ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

1 month ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

1 month ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

1 month ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

1 month ago