Wednesday, July 3, 2024
HomeDelhiDelhi AQI Today: दिल्ली-NCR के इन इलाको में प्रदूषण से हाहाकार, आनंद...

Delhi AQI Today: दिल्ली-NCR के इन इलाको में प्रदूषण से हाहाकार, आनंद विहार का AQI 400 पार

India News(इंडिया न्यूज़), Delhi AQI Today: दिल्ली मे रातें ठंडी हो सकती हैं और बुधवार तक न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गई है। शहर के कुछ हिस्सों में रविवार शाम को बूंदाबांदी हुई। वायु गुणवत्ता सूचकांक में मामूली गिरावट देखी गई, जो एक दिन पहले के 353 के मुकाबले 314 पर पहुंच गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार,सफदरजंग में रविवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। शहर के कुछ हिस्सों, विशेषकर दक्षिणी जिले में शाम को बूंदाबांदी हुई। इसी हल्की बारिश के कारण दिल्ली के प्रदूषण में भारी गिरावट देखने को मिल रही है।

दिल्ली के इन इलाकों का AQI (Delhi AQI Today)

  • आनंद विहार- 454 AQI
  • शाहदरा- 334 AQI
  • जहांगिरपुरी- 249 AQI
  • वजीरपुर- 260 AQI
  • गाजियाबाद- 215 AQI
  • नोएडा- 212 AQI

AQI कब अच्छा कब खराब

  • 0 से लेकर 50 का AQI- अच्छा
  • 51 से 100 के बीच का AQI- संतोषजनक
  • 101 से 200 के बीच AQI- मध्यम
  • 201 से लेकर 300 तक AQI- खराब
  • 301 से लेकर 400 के बीच AQI- बहुत खराब
  • 401 से लेकर 500 के बीच AQI- गंभीर

इसे भी पढ़े:

 

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular