होम / Delhi Artificial Waterfall: अब से दिल्ली में उठाए झरने का मज़ा, जानिए कहा होगा ये झरना

Delhi Artificial Waterfall: अब से दिल्ली में उठाए झरने का मज़ा, जानिए कहा होगा ये झरना

• LAST UPDATED : October 28, 2022
Delhi Artificial Waterfall: 

Delhi Artificial Waterfall: क्या आप राष्ट्रीय राजधानी के निवासी हैं और झील का मज़ा उठाना चाहतें हैं? तो यह खबर आपके लिए अच्छी साबित हो सकती है। दरअसल, दिल्ली के असोला भाटी माइंस के नीले झील में एक आर्टिफिशल झरने की शुरुआत की गई है। जिसे राजधानी के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने गुरुवार को जनता को समर्पित किया है।

1 लाख पौधों से चमक रहा असोला भाटी

आपको बता दें कि इस साल की 24 जुलाई को वार्षिक वन महोत्सव के दौरान असोला भाटी माइंस वन क्षेत्र में करीब एक लाख पौधे लगाए गए थे।

इस तरह बनाया गया झरना

वहीं इस आर्टिफिशल झरने के लिए नीली झील से करीब 100 फीट ऊंचाई पर पानी के पंप लगाए गए हैं जो पानी खीचने में मदद करता है। पानी को खींचने के लिए करीब 15 हॉर्सपावर का पंप लगाया गया है जोकि सोलर पावर पर चलता है और शोर भी नहीं करता।

दिल्ली टूरिज़म को मिलेगा बढ़ावा 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस वन क्षेत्र को नो प्लास्टिक जोन भी बनाया गया है। जिसे दिल्ली टूरिज़म को बूस्ट होने में मदद मिलेगी। इतना ही नहीं इस झील तक आने के लिए ई-वीकल या इलेक्ट्रिक फीडर बस सेवा शुरू करने पर अभी विचार किया जा रहा है।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox