होम / Delhi Assembly : दिल्ली विधानसभा में गांवों के विकास का उठा सवाल

Delhi Assembly : दिल्ली विधानसभा में गांवों के विकास का उठा सवाल

• LAST UPDATED : March 24, 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :
Delhi Assembly : राजधानी दिल्ली में गांवों का विकास रफ्तार नहीं पकड़ रहा है। गांवों में होने वाले विकास कार्यो को लेकर सत्ताधारी व विपक्ष आमने-सामने हैं। गांवों के विकास के मुद्दे पर दिल्ली विधानसभा सदन में हंगामा। विकास मंत्री गोपाल राय के जवाब से संतुष्ट नही हुए, नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी। उन्होंने कहा कि गांवों के विकास के लिए पिछले दो साल में एक भी टेंडर नही हुआ।

2021 में गांवों के विकास पर खर्च हुए है 50 करोड़ Delhi Assembly

Delhi Assembly

जिस पर मंत्री ने बताया कि 2021 में गांवों के विकास पर 50 करोड़ खर्च हुए और 2022 में अब तक 37 करोड़ खर्च हुए हैं। यह कार्य टेंडर के आधार पर ही पूरे गए हैं। इस दौरान सत्ता पक्ष के कुछ विधायक भी विपक्ष के खिलाफ बोलने लगे जिस पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मंत्री जी जवाब दें, विधायकों से जवाब नही दें। हंगामा बढ़ने लगा तो विधानसभा अध्यक्ष ने दोनों पक्षों को शांत कराया। वहीं, सदन के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने जानकारी दी है कि 26 मार्च को बजट पेश किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने विधानसभा के सदस्यों से अनुरोध किया कि सभी समय पर सदन में पहुंचें। सदन में सभी सदस्यों के समय पर नही पहुंचने पर उन्होंने चिंता व्यक्त की। (Delhi Assembly)

Also Read : High Court Strict : अतिक्रमण और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ हाई कोर्ट सख्त

Also Read : Delhi riots 2020 : दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोनिया गांधी-राहुल गांधी, अनुराग ठाकुर और कपिल मिश्रा को भेजे नोटिस

Also Read : Hearing In High Court On May 10 : उच्च न्यायालय में एफबी-ट्विटर और गूगल की याचिकाओं पर 10 मई को सुनवाई

Also Read : Pradeep Runs On The Streets At Night To Fulfill His Dream : दिन को काम करने के बाद प्रदीप अपने सपने को पूरा करने के लिए रात को सड़को पर है दौड़ता

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox