Friday, July 5, 2024
HomeDelhiDelhi Assembly: 'लगता है SC में मौजूद थे श्रीकृष्ण, उन्होंने...', विधानसभा में...

Delhi Assembly: 'लगता है SC में मौजूद थे श्रीकृष्ण, उन्होंने...', विधानसभा में BJP पर भड़के केजरीवाल

India News(इंडिया न्यूज़),Delhi Assembly: दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र का आज बुधवार को छठा दिन है। बता दें, विधानसभा में छठे दिन की शुरुआत नियम संख्या 280 (विशेष उल्लेख) के साथ हुई। चर्चा के वक्त BJP और AAP के विधायकों ने राजधानी की समस्याओं के बारे में सदन को अवगत कराया। वहीं चंडीगढ़ मेयर चुनाव मामले पर भी अल्पकालिक चर्चा की गई। इस दौरान CM केजरीवाल ने भी सदन को संबोधित किया।

क्या बोले CM केजरीवाल?

बता दें, विधानसभा में CM केजरीवाल चंडीगढ़ मेयर चुनाव में जीत के बाद भाजपा पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि गीता में एक श्लोक है यदा यदा ही …. इसका मतलब जब जब धरती पर अन्याय बहुत अधिक हो जाएगा तो मैं जन्म लूंगा। भगवान ने मानव जाति को उसके कल्याण का भरोसा दिलाया था।

उन्होंने आगे कहा ‘आज अधर्म का ही बोलबाला है। देश को अच्छे भविष्य देने की कोशिश करने वाला मनीष सिसोदिया जेल में है जबकि बहू बेटियों को अपमानित करने वाला बृजभूषण खुलेआम घूम रहा है। विधायक खरीदे जा रहे हैं। चारों तरफ बुरा हाल है। ईमानदारी की कोई कीमत नहीं, भ्रष्ट लोगों का ही बोलबाला है।

‘चंडीगढ़ मेयर चुनाव में कृष्ण ने चीरहरण होने से रोका’

आगे दिल्ली सीएम ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव में कृष्ण जी वहां थे। उन्होंने कैमरे बंद नहीं होने दिए। जैसे उन्होंने द्रौपदी का चीरहरण रोका, उसी तरह उस दिन उन्होंने लोकतंत्र का चीरहरण रोका। ऐसा लगता है कि कल SC में भी भगवान मौजूद थे। शायद चीफ जस्टिस के अंदर कृष्ण बैठे थे। हम SC और सारी बेंच का आभार व्यक्त करते हैं।

ये भी पढ़े:
SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular