होम / दिल्ली : मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत भाजपा ने चलाया जनसम्पर्क अभियान ; भारत माता की जयघोष के बीच सैकड़ों लोगों ने जन भागीदारी की

दिल्ली : मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत भाजपा ने चलाया जनसम्पर्क अभियान ; भारत माता की जयघोष के बीच सैकड़ों लोगों ने जन भागीदारी की

• LAST UPDATED : September 11, 2023

India News (इंडिया न्यूज़) : मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत दिल्ली भाजपा पूर्वांचल मोर्चा ने शहादरा जिले के कृष्णा नगर विधानसभा में जनसम्पर्क अभियान चलाया। इस अभियान को सफेदा झुग्गी बस्ती में चलाया गया। इस अभियान के दौरान वन्दे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगाये गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस शुरु किये इस अभियान का जनता ने स्वागत किया।

भारत कोई मिट्टी का टुकड़ा नहीं , बल्कि एक जीता-जागता राष्ट्र

मेरी मिट्टी मेरा देश अभियान की सफलता को देखते हुए पूर्वान्चल मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नीरज तिवारी ने कहा, ये भारत कोई मिट्टी का टुकड़ा नहीं है। बल्कि एक जीता-जागता राष्ट्र है। उन्होंने कहा कि भारत के हर बस्ती, हर गांव में देश भक्ति का इतिहास छुपा हुआ है। आज आजादी के अमृत काल में हमें उन छुपे हुए इतिहास को नई पीढ़ी के सामने लाना होगा।

भारत दुनिया में शक्तिशाली देश के रूप में जाना जा रहा

भाजपा पार्षद संदीप कपूर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि, आज भारत दुनिया में शक्तिशाली देश के रूप में जाना जा रहा है। ये हमारे पूर्वजों के त्याग और बलिदान से संभव हो सका है। इसी कड़ी में वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. अनिल गोयल टिप्पणी करते हुए कहा, राष्ट्रविरोधी शक्तियों को हमें मिल जुलकर जवाब देना होगा। भाजपा के इस अयोजन में स्थानीय कार्यकर्ताओं समेत बड़ी संख्या में आम जनता भी शामिल हुई। भाजपा के मंडल अध्यक्ष कुशविंद्रा ने सभी का स्वागत किया।

उद्देश्य राष्ट्र गैरव की भावना जगाना

“मेरी माटी मेरा देश” अभियान के तहत देश की स्वतंत्रता और विकास की यात्रा को याद दिलाना है। इस अभियान के जरिए स्वतंत्रता संग्राम में जान गंवाने वाले बलिदानियों को याद करने के लिए जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। इस अभियान का उद्देशय है कि, हर भारतीय में राष्ट्रीय गैरव की भावना को पैदा किया जाए। इसलिए आज दिल्ली के शाहदरा जिले में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

also read ; भारत को यूएनएससी का स्थायी सदस्य बनाया जाता है, तो उनका देश गर्व महसूस करेगा ; तुर्की राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप एर्दोगन

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox