होम / Delhi : बीजेपी नेता वीरेंद्र-मनोज पहुंचे यमुना घाट, प्रदूषण पर सीएम केजरीवाल को खूब सुनाया

Delhi : बीजेपी नेता वीरेंद्र-मनोज पहुंचे यमुना घाट, प्रदूषण पर सीएम केजरीवाल को खूब सुनाया

• LAST UPDATED : October 16, 2023
India News (इंडिया न्यूज़) : लोक आस्था के सबसे बड़ा महापर्व छठ इस बार भी हर वर्ष की भांति देश की राजधानी में 17 से 20 नवंबर के दौरान मनाया जाएगा। आज यानि सोमवार को भाजपा नेता मनोज तिवारी और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कालिंदी कुंज स्थित यमुना घाट का दौरा किया। उनके साथ कई अधिकारी भी मौजूद रहे।

सीएम के खिलाफ आपराधिक मुकदमा होना चाहिए

बता दें, दोनों ने यमुना घाट का दौरा कर प्रदूषण के स्तर को जाना। इस दौरान नदी में बर्फ की सफेद चादर नजर आई। जिस पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, “अरविंद केजरीवाल ने यमुना मां की हत्या की है। यह इतनी खतरनाक स्थिति में है कि अगर कोई इसमें हाथ डाले तो उसे बीमारी हो जाए। छठ के दौरान जब लोग इसमें स्नान करेंगे तो उनके साथ क्या होगा? अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आपराधिक मुकदमा होना चाहिए।”

also read ; Chhath Puja 2023: दिल्ली में छठ पूजा की तैयारियां शुरू, मंत्री आतिशी ने घाटों को लेकर दिया बड़ा अपडेट

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox