Friday, July 5, 2024
HomeDelhiHar Ghar Tiranga Abhiyan: दिल्ली के भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने तिरंगे...

Har Ghar Tiranga Abhiyan:

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने “हर घर तिंरगा” अभियान के तहत महरौली जिले में अभियान का शुभारंभ किया। अभियान का शुभारंभ करते हुए उन्होनें सभी को अपने-अपने घरों में तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू हुए “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने लोगों के घर-घर जाकर उन्हें तिरंगे की महत्ता और सम्मान के बारे में बताया।

देश के सच्चे सपूतों को श्रद्धांजलि- आदेश गुप्ता

अभियान का शुभारंभ कर आदेश गुप्ता ने कहा यह अभियान हमरे देश पर अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सपूतों को सच्ची श्रद्धांजलि देने का प्रतीक है। इसलिए आज जो हमारे हाथों में तिरंगा है, वह सिर्फ तिरंगा ही नहीं बल्कि हमारी पहचान भी है। अब हमारा फर्ज बनता है कि हम इसका सम्मान करें और इसके महत्व को समझे।

भारत वासियों के लिए गर्व की बात

भारत वासियों के लिए यह बहुत गर्व की बात है कि हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। इस दौरान भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष गजेंद्र यादव ने बताया कि अभियान के तहत लोगों को तिरंगा भी बांटे जा रहे है। हर घर पर तिरंगा लहराने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

अभियान से लोगों को जोड़ने का प्रयास

“हर घर तिंरगा” अभियान के तहत सभी महिला-पुरुषों को एक जुट होना चाहिए। दिल्ली में केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि इस अभियान से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इस स्वतंत्रता दिवस पर हर ओर, हर घर, हर कालोनी में तिरंगा लहराता नजर आएगा। विभिन्न आरडब्ल्यूए की ओर से स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक और देशभक्ति के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

ये भी पढ़े: तिरंगे के रंग में रंगा दिल्ली का कनाट प्लेस, बारिश के बीच तिरंगा लेकर दौड़े व्यापारी

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular