Monday, July 1, 2024
HomeBreaking NewsDelhi Budget 2024 : महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये देगी केजरीवाल...

Delhi Budget 2024 : महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये देगी केजरीवाल सरकार, बजट में ऐलान

India News (इंडिया न्यूज़),Delhi Budget 2024 : वित्त मंत्री आतिशी ने दिल्ली विधानसभा में केजरीवाल सरकार का 10वां बजट पेश किया। दिल्ली सरकार का अगले वित्तीय वर्ष का बजट 76 हजार करोड़ रुपये का होगा। बजट के दौरान वित्त मंत्री ने कहा कि आज मैं न सिर्फ केजरीवाल सरकार का 10वां बजट पेश कर रही हूं बल्कि पिछले दस सालों में दिल्ली की बदलती तस्वीर भी पेश कर रही हूं।

वहीँ, लोकसभा चुनाव पहले दिल्ली सरकार ने बड़ा ऐलान किया। Delhi Budget 2024 Live में मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान की राह पर चलते हुए केजरीवाल भी लाड़ली बहन वाली स्कीम लेकर आए हैं। दरअसल, दिल्ली सरकार का 10वां बजट पेश करते हुए दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत 18 साल से ऊपर की हर महिला को हर महीने 1 हजार रुपये दिए जाएंगे।

04-03-2024, 12: 18 PM

दिल्लीवालों को आगे भी 20 हजार लीटर पानी मुफ्त मिलता रहेगा

वित्त मंत्री ने कहा कि सभी दिल्लीवालों को आगे भी 20 हजार लीटर पानी मुफ्त मिलता रहेगा। दिल्ली के 17 लाख उपभोक्ता मुफ्त पानी का फायदा ले रहे हैं। दिल्ली की 1031 कच्ची कॉलोनी को सीवर से जोड़ा गया है।

04-03-2024, 12: 12 PM

बुजुर्ग तीर्थ यात्रा के लिए 80 करोड रुपए का प्रावधान किया

Delhi Budget 2024 Live वित्त मंत्री ने कहा कि केजरीवाल सरकार ने 9 साल के दौरान दिल्ली में राम राज्य स्थापित करने की दिशा में काम किया। इस कड़ी में उसने शिक्षा और स्वास्थ्य में बेहतर कार्य करते हुए लोगों को मुक्त सुविधा उपलब्ध कराई। बुजुर्ग तीर्थ यात्रा के लिए 80 करोड रुपए का प्रावधान किया।

04-03-2024, 12: 10 PM

दिल्ली में सोलर पावर पर रहेगा जोर

आतिशी ने कहा कि अब हमारी सरकार दिल्ली में सोलर पावर पर ज्यादा जोर रहे रही है। अध्यक्ष महोदय साल 2024-25 तक दिल्ली की हर छत पर सोलर प्लेट होंगी।

04-03-2024, 12: 08 PM

बीते 9 साल में अब दिल्ली में बिजली 24 घंटे

वित्त मंत्री आतिशी ने कहा कि अध्यक्ष महोदय… रावण के वध के बाद जब भगवान राम लौटे थे तो लोगों ने दिवाली मनाई थी। अब दिल्ली में 24 घंटे बिजली है। पहले की सरकार में लंबे लंबे पावर कट लगते थे। ये राम राज्य ही है, जब दिल्ली के लोगों को फ्री में बिजली मिल रही है। कंपनियां मुनाफे में हैं और दिल्ली वाले फ्री बिजली का इस्तेमाल कर रहे हैं।

04-03-2024, 12: 06 PM

राम राज्य में किसी को भी भूखा नहीं सोने देंगे : आतिशी

दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने कहा कि राम राज्य में किसी को भी भूखा नहीं सोने देंगे। इसके लिए दिल्ली सरकार ने 684 करोड़ के बजट का प्रावधान किया है।

04-03-2024, 12: 01 PM

पिछले 9 वर्षों की उपलब्धियाँ

  • -10,897 आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से 8 लाख महिलाओं और बच्चों की पोषण संबंधी जरूरतों का प्रबंधन किया जाता है
  • – इस उद्देश्य के लिए 11 अत्याधुनिक, स्वच्छ और विश्व स्तरीय रसोई स्थापित की गईं
  • -मिड-डे मील योजना के तहत 20 लाख से अधिक बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया गया।
  • – 2014 के बाद से कुपोषण 91.5% तक कम हुआ

04-03-2024, 11: 57 AM

पिछले 10 साल में दिल्ली की जीएसडीपी करीब ढाई गुना बढ़ी

दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने कहा कि 2014-15 में दिल्ली की जीएसडीपी 4.95 लाख करोड़ रुपए थी और पिछले दस साल में दिल्ली की जीएसडीपी करीब ढाई गुना बढ़कर 11.08 लाख करोड़ रुपये हो गए हैं। 2014-15 में दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय 2.47 लाख रुपए थी और 2023-24 में ये 4.62 लाख हो गई है जो राष्ट्रीय औसत से ढाई गुना ज्यादा है।

04-03-2024, 11: 54 AM

18 साल से ऊपर की सभी महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये मिलेंगे

दिल्ली में हर महिला को 1000 रु देगी केजरीवाल सरकार। 18 साल से ऊपर की हर महिला को हर महीने 1000 रु देगी केजरीवाल सरकार। मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत दी जाएगी 1000 रु की राशि। विधानसभा में बजट पेश करते हुए वित्तमंत्री आतिशी ने इसकी घोषणा की।

04-03-2024, 11: 50 AM

दिल्ली सरकार ने महिलाओं के हित में कई काम किए

वित्त मंत्री आतिशी ने कहा कि पिछले नौ सालों में केजरीवाल सरकार ने महिलाओं के लिए काम किया। उनकी जरूरतों का ध्यान रखा। चाहे बस सेवा हो, अस्पताल जाना हो, मुफ्त स्कूल सेवा, जेईई आईआईटी की तैयारी फ्री में कराना हो। महिलाओं को रोजगार भी सरकार दे रही है। 2014 में आम परिवार की महिलाएं काम करने नहीं जाती थी। क्योंकि सैलरी से ज्यादा खर्च था। अब महिलाओं को पैसे के खर्च के बारे में नहीं सोचना पड़ता है। क्योंकि उनके भाई अरविंद केजरीवाल ने उनकी जरूरतों को पूरा किया है। महिलाएं फ्री में सफर करती हैं। इस योजना की शुरुआत 2019 में हुई थी।

04-03-2024, 11: 46 AM

भगवान राम की दिल्ली वालों पर कृपा रही है : आतिशी

वित्त मंत्री आतिशी ने कहा कि प्रभु श्री राम की दिल्ली वालों पर कृपा रही है कि हमारी सरकार में कभी शिक्षा और ना ही सड़कें और फ्लाईओवर के लिए पैसों की कमी रही। आजादी से लेकर 2014-15 की सरकार में सरकारी स्कूलों में 24000 कमरों की बच्चों की पढ़ाई के लिए उपलब्ध थे। सिर्फ 9 साल में अरविंद केजरीवाल 11000 नए क्लासरूम बनाए हैं। इस बजट में शिक्षा पर कुल बजट का 21.57 फीसदी बजट खर्च का प्रावधान है।

04-03-2024, 11: 44 AM

बड़े भाई मनीष सिसोदिया की वजह से शिक्षा की क्रांति आई: आतिशी

वित्त मंत्री आतिशी ने कहा कि मेरे बड़े भाई मनीष सिसौदिया की वजह से शिक्षा क्रांति आई है। हमारी सरकार इसके लिए लगातार काम कर रही है। हमारा बजट राम राज्य जैसा है। पहले दिल्ली के अस्पतालों में गंदगी रहती थी. सरकारी अस्पतालों में कोई जाना नहीं चाहता था. कोई जवाब नहीं देना चाहता था। लोगों के पास इलाज के लिए पैसे नहीं थे। सारी जमा पूँजी ख़त्म हो गयी। 2014 में दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय 2 लाख रुपये से ज्यादा थी। लेकिन दिल्ली सरकार ने स्वास्थ्य देखभाल पर अधिक ध्यान देने का फैसला किया। नौ साल में अस्पतालों की शक्ल बदल गई।

04-03-2024, 11: 40AM

दिल्ली में शिक्षा का बजट दोगुना

विधानसभा में बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री आतिशी ने कहा कि हमने इस बार शिक्षा पर ज्यादा जोर दिया है। शिक्षा का बजट दोगुना कर दिया गया है। शिक्षा के लिए 16000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।

04-03-2024, 11: 31AM

दिल्ली सरकार का शिक्षा पर हमेशा फोकस रहा है

आतिशी ने कहा कि दिल्ली सरकार का शिक्षा पर हमेशा फोकस रहा है। यही वजह है कि हमने सबसे ज्यादा बजट शिक्षा पर खर्च किया है।

04-03-2024, 11: 27 AM

आतिशी ने 76,000 करोड़ रुपये का बजट पेश किया

आतिशी ने 76,000 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। इस बार दिल्ली में दिल्ली का बजट घट गया है। पिछले साल 78,800 करोड़ का बजट पास हुआ था।

04-03-2024, 11: 25 AM

पिछले 9 वर्षों से राम राज्य के सपने को साकार करने में जुटे

आतिशी ने कहा, हमने दिल्ली में रामराज्य के सपने को साकार करने का संकल्प लिया है। राम राज्य के सपने को साकार करने के लिए पिछले 9 साल से दिन रात लगे हुए हैं। राम राज्य के लिए हमको लंबी दूरी तय करनी है। पिछले 10 साल में दिल्ली के आम लोगों की जिंदगी में आमूल चूल परिवर्तन आया है। पिछले 10 साल का सफर लोगों के लिए बदलाव का सफल रहा है।

04-03-2024, 11: 20 AM

दिल्ली अपने राम राज्य की तरफ बढ़ रही

दिल्ली अपने राम राज्य की तरफ बढ़ रही है। हम सब इसके गवाह हैं। दिल्ली देश में 1 करोड़ से अधिक आबादी वाले राज्यों में प्रति व्यक्ति आय वाली सिटी में सबसे आगे है। दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय अब 4.62 लाख पहुंच गई है।

04-03-2024, 11: 17AM

पिछले 10 साल में दिल्ली के लोगों के जीवन में बहुत बड़ा बदलाव देखा है : आतिशी

आतिशी ने कहा कि पिछले 10 साल में दिल्ली के लोगों के जीवन में बहुत बड़ा बदलाव देखा है। दिल्ली के लोगों ने 2014 से 2024 के बीच में बहुत बदलाव देखा है। दिल्ली वालों ने निराशा से आशा तक का सफर तय किया है। इन दिनों में दिल्ली ने बदलते स्कूल, अस्पताल और सड़कें देखी हैं।

04-03-2024, 11: 10AM

सदन में वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट पढ़ रही हैं आतिशी

दिल्ली विधानसभा में बजट सत्र की कार्यवाही शुरू हो गई है। आतिशी ने सदन में वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट सदन में पढ़ना शुरू किया।

04-03-2024, 10: 20AM

विधानसभा पहुंची आतिशी

दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी दिल्ली विधानसभा पहुंच गई हैं। जहां वित्त मंत्री आतिशी केजरीवाल सरकार का 10वां बजट पेश करने वाली हैं ।

04-03-2024, 10: 17AM

मंत्री आतिशी ने बजट से पहले लिया आशीर्वाद

बता दें, बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री आतिशी ने मनीष सिसोदिया की मां से आशीर्वाद लिया और उनकी पत्नी से तिलक लगवाया।

ये भी पढ़ें:
SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular