Friday, July 5, 2024
HomeDelhiDelhi Budget 2023: दिल्ली बजट आज आएगा सामने, वित्त मंत्री शिक्षा समेत...

Delhi Budget 2023:

Delhi Budget 2023: राजधानी दिल्ली में बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच चल रही जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। इसी बीच आज विधानसभा में दिल्ली का बजट पेश करने का रास्ता साफ हो गया है। जिसे दिल्ली सरकार में वित्‍त मंत्री कैलाश गहलोत आज बुधवार सुबह 11 बजे विधानसभा में पेश करेंगे। आपको बता दे दिल्ली का बजट नई योजना के अनुसार 21 मार्च को पेश होना था। लेकिन केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा रोक लगा देने के बाद उसे आज 22 मार्च को पेश किया जाएगा। इसी के साथ आपको बता दिया इससे पहले दिल्ली विधानसभा में मंगलवार शाम को हुए मुद्दा पर बातचीत के दौरान सीएम केजरीवाल ने बजट रोकने को दिल्ली और लोकतंत्र पर हमला करार दिया है।

आप नेता दिलीप पांडे ने कहा

आपको बता दे मंत्रालय की ओर से मंजूरी मिलने के बाद आप नेता दिलीप पांडे ने प्रेस वार्ता में कहा यह ‘दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण’ है, कि केंद्र द्वारा दिल्ली का बजट रोक दिया गया। उन्होंने इसके आगे कहा, ‘आज एक काला दिन है। एक चुनी हुई सरकार को विधानसभा में बजट पेश करने की अनुमति नहीं थी। भारत के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ।

इसका आगे आपको बता दे कि उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘मुख्य सचिव तीन दिन तक इसे दबाकर बैठे रहे। यह किसी राष्ट्र विरोधी गतिविधि से बड़ा कदम है। इसकी जांच जरूर होनी चाहिए। इस षड्यंत्र के पीछे केंद्र और उसके इशारे पर बजट में देरी की जा रही है। आगे ’’ वरिष्ठ आप नेता ने कहा कि बजट एक पवित्र दस्तावेज और गुप्त कवायद होती है। उन्होंने पूछा, ‘‘केंद्र में बैठा कोई ‘बाबू’ सरकार के खर्च पर सवाल कैसे कर सकता है।’’

 

ये भी पढ़े: 22 से 25 मार्च तक बरसेंगे जोरों से बादल! दिल्ली में गिर सकता पारा

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular