Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiDelhi Cabinet: AAP विधायक राज कुमार आनंद लेंगे आज शपथ, संभालेंगे मंत्री...

Delhi Cabinet:

Delhi Cabinet: केजरीवाल सरकार अपनी कैबिनेट में आज एक नया चेहरा शामिल करने जा रही है। आपको बता दे पटेल नगर से आप विधायक राजकुमार आनंद आज गुरुवार सुबह राजनिवास पर मंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके बाद दिल्ली सचिवालय में मंत्री के तौर पर कार्यभार संभालेंगे। आपको बता दे मुख्यमंत्री केजरीवाल की तरफ से राजकुमार आनंद को मंत्री बनाने के प्रस्ताव को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंजूरी दी। जिसके बाद उन्हें यह जिम्मेवारी सौंपी जा रही है।

केजरीवाल के प्रस्ताव को मिली मंजूरी 

दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री राजेंद्रपाल गौतम के इस्तीफे के बाद मुख्यमंत्री ने राज कुमार आनंद को अपनी कैबिनेट में शामिल किए जाने का प्रस्ताव भेजा था। एक कार्यक्रम में धर्मांतरण पर हुए विवाद के बाद राजेंद्र पाल गौतम को मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। इसके बाद अरविंद केजरीवाल ने कैबिनेट में राजकुमार आनंद को शामिल करने का प्रस्ताव भेजा था।

 

ये भी पढ़े: बहुत जल्द एपल आईफोन पर मिलेगी 5जी सुविधा, जानिए कैसे मिलेगा इस सुविधा का लाभ

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular