Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiDelhi Cabinet Expansion: केजरीवाल सरकार में नए मंत्रियों की नियुक्ति में लगेगा...

Delhi Cabinet Expansion:

Delhi Cabinet Expansion: मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के इस्तीफे के बाद केजरीवाल सरकार जल्द ही नए मंत्रियों के नाम का एलान कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक जानकारी सामने आई कि नए मंत्रियों की नियुक्ति में थोड़ा समय लग सकता है। आपको बता दे मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के इस्तीफे को राष्ट्रपति मंजूरी देंगे। उसके बाद ही नए मंत्रियों की नियुक्ति की जाएगी।

कैबिनेट में आएंगे दो मंत्री

आपको बता दे कैलाश गहलोत और राजकुमार आनंद को कैबिनेट में शामिल किया जाना है। दरअसल कैलाश गहलोत इस बार दिल्ली विधानसभा का बजट पेश करेंगे। 2014 में दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद से ही मनीष सिसोदिया बजट पेश करते रहे हैं।

गहलोत को मिल सकते ये विभाग

आपको बता दे कैलाश गहलोत को वित्त, योजना, लोक निर्माण विभाग, पावर ए, गृह, यूडी, सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण, पानी का विभाग मिलने जा रहा है। इसके अलावा बता दे कैलाश गहलोत पेशे से एक वकील हैं। कैलाश गहलोत ने नजफगढ़ क्षेत्र से फरवरी 2015 में दिल्ली विधानसभा के लिए चुनाव जीत हासिल की थी। वह आम आदमी पार्टी राजनीतिक दल के सदस्य भी हैं।

राजकुमार को इन विभागों का मिलेगा जिम्मा

आपको बता दे राजकुमार आनंद को शिक्षा, भूमि और भवन, जागरूकता, सेवाएं, पर्यटन, कला संस्कृति और भाषा, श्रम, रोजगार, स्वास्थ्य और इंडस्ट्रीज विभाग मिलेगा। दरअसल अभी तक ये विभाग मनीष सिसोदिया के पास थे।

 

ये भी पढ़े: मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन का मंत्री पद से इस्तीफा; CM केजरीवाल ने मंजूर भी किया

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular