Monday, July 8, 2024
HomeDelhiDelhi Cheapest Shoes Market: अगर आपको चाहिए शूज तो इन बाजारों में...

Delhi Cheapest Shoes Market:

Delhi Cheapest Shoes Market: देश की राजधानी को वैसे तो किसी खास पहचान की जरूरत नहीं है, पर दिल्ली अपने टूरिस्ट प्लेसों की वजह से काफी फेमस हैं। देश-विदेशों से लोग यहां घूमने आते हैं। यहां के बाजार हर पूरी दुनिया में काफी फेमस हैं। हम आपको दिल्ली के कुछ खास बाजारों के बारे में बताएंगे। जो सिर्फ जूतों के लिए जानी जाती है। बता दे दिल्ली में कुछ ऐसे मार्केट हैं जहां आप बेहद कम दामों में ब्रांडेड जूते खरीद सकते हैं। खास बात ये है कि दिल्ली में इस तरह के बाजार एक-दो नहीं बल्कि कई हैं।

चप्पल वाली गली सदर बाजार 

बता दे सदर बाजार दिल्ली के सबसे बड़ी मार्केटों में से एक है। यहां होल सेल में हील्स और चमड़े की चप्पल बेहद ही कम दामों पर मिल जाती हैं।

चोर बाजार

दिल्ली के चोर बाजार में बेहद कम दामों में वुडलैंड, क्लार्क्स, स्टीव मैडेन और ज़ारा के शूज मिल जाते हैं। इतना ही नहीं, यहां ब्रोग्स, ऑक्सफ़ोर्ड, चमड़े के जूते, सैंडल और फ्लिप-फ्लॉप भी महज 500 रुपये के अंदर मिल जाते हैं।

लाजपत नगर

दिल्ली का ये बाजार वैसे तो कपड़ों के लिए काफी फेमस है लेकिन आपको यहां सस्ते दामों पर इंडियन फुटवियर काफी मिल जाएंगी। यहां आप ब्रांडेड फॉर्मल शूज भी खरीद सकते हैं।

महिपालपुर फैक्टी आउटलेट

दिल्ली के महिपालपुर में आपको कई फैक्टी आउटलेट मिल जाएंगे। जहां आपको नाइक से लेकर एडीडास, पूमा, रीबॉक और रेड चीफ जैसे कई ब्रांड के शूज बेहद कम दाम में मिल जाएंगे। ये स्नीकर्स काफी स्टाइलिश होते हैं।

 

ये भी पढ़े: दिल्ली में अगले दो दिन पानी की किल्लत, इन इलाकों में बंद रहेगी सप्लाई

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular