Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiArvind Kejriwal Arrested: गिरफ्तार होने के बाद केजरीवाल का पहला बयान, जानिए...

Arvind Kejriwal Arrested: गिरफ्तार होने के बाद केजरीवाल का पहला बयान, जानिए क्या बोले

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Arvind Kejriwal Arrested: ईडी की हिरासत में आने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को अपना पहला बयान दिया। राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश होकर केजरीवाल ने कहा कि चाहे मैं जेल के अंदर रहूं या बाहर, मेरा जीवन देश के लिए समर्पित है। गुरुवार रात गिरफ्तारी के बाद ईडी की टीम दिल्ली सीएम को कोर्ट ले गई है। ईडी ने कोर्ट से मांग की है कि उन्हें सीएम की 10 दिन की हिरासत दी जाए। जांच एजेंसी का कहना है कि दिल्ली शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल मुख्य साजिशकर्ता हैं। ईडी इस पूरे प्रकरण में मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत मनी ट्रेल की जांच कर रही है।

बीजेपी ने कहा केजरीवाल भ्रष्ट हैं

भाजपा की दिल्ली इकाई ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी की आलोचना की। दिल्ली प्रदेश भाजपा ने कहा कि आप नेता को भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किया गया है और पार्टी अपना नैतिक आधार खो चुकी है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दावा किया कि केजरीवाल को उत्पाद शुल्क नीति के निर्माण और कार्यान्वयन में हुए भ्रष्टाचार के बारे में पता था और जिसके कारण उनके पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया और पार्टी सांसद संजय सिंह को जेल जाना पड़ा था।

ये भी पढ़े: Arvind Kejriwal Arrested Live Updates: केजरीवाल के गिरफ्तारी पर सिंघवी ने उठाए सवाल ,…

मेरा जीवन देश को समर्पित

सचदेवा ने कहा, उन्होंने खुद ED के नौ समन को नजरअंदाज किया। उन्हें अब ईडी को जवाब देना होगा क्योंकि वह भ्रष्टाचार में शामिल थे और इसलिए उन्हें गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि पुरानी कहावत है ‘चोर मचाये शोर’ और केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ AAP का ‘शर्मनाक’ विरोध इसका एक आदर्श उदाहरण है। ईडी की हिरासत में आने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को अपना पहला बयान दिया। केजरीवाल ने कहा कि चाहे मैं जेल के अंदर रहूं या बाहर, मेरा जीवन देश के लिए समर्पित है।

दिल्ली जाब बोर्ड मामले में ईडी का समन

प्रवर्तन निदेशालय ने 18 मार्च को Delhi chief minister Arvind Kejriwal को भी तलब किया था और दिल्ली जल बोर्ड में कथित अनियमितताओं से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के लिए उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया था। उन्हें दिल्ली एक्साइज पॉलिसी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया गया है। Delhi chief minister Arvind Kejriwal

ये भी पढ़े: Delhi Metro: होली के दिन इतने बजे से चलेगी मेट्रो, DMRC ने जारी किया…

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular