Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiDelhi Christmas Celeb: दिल्लीवासियों ने धूमधाम से मनाया क्रिसमस डे, जगमगा उठे...
Delhi Christmas Celeb: 

Delhi Christmas Celeb: राष्ट्रीय राजधानी में इस साल क्रिसमस का त्योहार बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया है। इस पर्व पर चर्च के साथ शॉपिंग मॉल और बाजार भी रोशनी से चम-चमाते नजर आए। वहीं क्रिसमस से एक दिन पहले दिल्ली के बाजार और गलियारे क्रिसमस की रोशनी से जगमगाते हुए नजर आए। इस खास मौके पर लोगों में उत्साह देखने को मिला।

चर्च में उमड़ी भीड़

बता दें कि दिल्ली के मॉल्स और इंडिया गेट पर शाम से ही भीड़ इकट्ठी होने लगी थी। वहीं राज्य के फेमस चर्च सेक्रेड हार्ट कैथ्रेडल में क्रिसमस पर बड़ी मात्रा में लोग नज़र आए। इसके अलावा सेंट जेम्स चर्च में भी काफी भीड़-भाड़ देखने को मिली। इस खास मौके पर दिल्ली के सभी चर्च में बड़ी संख्या में रौनक देखने को मिली।

जगमगा उठा कनॉट प्लेस 

इतना ही नहीं दिल्ली का कनॉट प्लेस भी पूरे दिन काफी रौनक के साथ देखने को मिला। बता दें कि दिल्ली के कनॉट प्लेस, इंडिया गेट, मॉलों आदि फैमस जगहों पर बड़ी संख्या में लोग क्रिसमस को धूमधाम के साथ मनाते हुए नजर आए।

ये भी पढ़ें: DTC की चलती बस में लगी आग, बाल-बाल बचीं सवारियां

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular