Delhi

Delhi: LG की चिट्ठी के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास, CM केजरीवाल ने सदन को किया संबोधित

India News(इंडिया न्यूज़), Delhi: दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र के 12वें दिन गुरुवार को सदन की कार्यवाही शुरू हुई। विधानसभा अध्यक्ष की अनुमति के बाद एलजी सक्सेना द्वारा मुख्यमंत्री को लिखे गए पत्र पर चर्चा शुरू हुई। आप विधायक संजीव झा ने इस संबंध में प्रस्ताव रखा, जो पारित हो गया। इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज दोपहर 1 बजे दिल्ली विधानसभा में बजट सत्र को संबोधित करेंगे।

क्या कहा पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम?

उपराज्यपाल पत्र में कह रहे हैं कि मंत्री और विधायक राजनीतिक खेल खेल रहे हैं। उपराज्यपाल खेल खेल रहे हैं। ये राजनीति बीजेपी के इशारे पर हो रही है। जिस भाषा में सीएम ने यह पत्र लिखा है हम उसकी निंदा कर रहे हैं।

एलजी के पत्र से संवैधानिक पद को ठेस पहुंची-सौरभ भारद्वाज

एलजी की चिट्ठी पर चर्चा के दौरान सदन में सौरभ भारद्वाज ने कहा कि राजनीतिक चिट्ठी लिखकर गरिमा और संवैधानिक पद का अपमान किया गया है। मैं, मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता बुद्धिमान राजनीतिक लोग हैं, लेकिन उपराज्यपाल द्वारा इस तरह का पत्र लिखना हमारे संविधान में स्वीकार्य नहीं है।

LG की चिट्ठी पर AAP विधायक ने उठाए सवाल (Delhi)

उपराज्यपाल की चिट्ठी को लेकर आप विधायक संजीव झा ने सदन में सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल को संवैधानिक समझ नहीं है, वह एक नियुक्त अधिकारी हैं। पत्र में जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया गया है, वे बीजेपी के एजेंट की तरह काम कर रहे हैं। भाजपा उन्हें निर्देश दे रही है और वे अधिकारियों को निर्देश दे रहे हैं, जिससे जनहित की सभी योजनाएं बाधित हो रही हैं। उपराज्यपाल को सदन को बाधित करने का प्रयास नहीं करना चाहिए।’ मैं इस मामले में मंत्री का जवाब चाहता हूं।’

सीएम केजरीवाल ने सदन को किया संबोधित

दोपहर 1 बजे दिल्ली विधानसभा में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सदन को संबोधित किया। सीएम केजरीवाल बस मार्शलों के मुद्दे पर सदन में चल रही चर्चा को संबोधित किए। हटाए गए बस मार्शलों को दोबारा नियुक्त करने की मांग को लेकर कल बुधवार को सदन में चर्चा शुरू हुई।

ये भी पढ़े:
Nidhi Jha

Journalist, India News, ITV network.

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

4 weeks ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

4 weeks ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

4 weeks ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

4 weeks ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

4 weeks ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

4 weeks ago