Friday, July 5, 2024
HomeDelhiDelhi Congress: कांग्रेस अध्यक्ष बदलने की उठी मांग, पार्टी नेता कर रहे...

Delhi Congress: दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष बदलने की मांग अब जोर पकड़ने लगी है। सूत्रों के मुताबिक लोग वर्तमान कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी को उनके पद से हटाने की मांग कर रहे हैं। इतना ही नहीं ये कयास भी लगाए जा रहे हैं कि दिल्ली को बहुत जल्द नया कांग्रेस अध्यक्ष मिल सकता है।

जल्द बदलेगा कांग्रेस अध्यक्ष 

सूत्रों की माने तो भारत जोड़ो यात्रा समाप्त होने और राहुल गांधी सहित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के तमाम वरिष्ठ नेता-पदाधिकारियों के वापस लौटने के बाद किसी भी समय दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष को बदला जा सकता है। बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा की वजह से यह मसला ठंडे बस्ते में था और अब इस पर जल्द एक्शन लिया जाएगा।

लंबे समय से चल रहा विरोध

दरअसल, वर्तमान में दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल चौधरी का उसी समय से विरोध हो रहा है जब से उन्हें इस पद की जिम्मेदारी मिली थी। पार्टी के नेता समय-समय पर अलग-अलग गुटों में अनिल को अध्यक्ष पद से हटाने की मुहिम भी चला चुके हैं। इतना ही नहीं, असंतुष्ट नेताओं ने सोनिया गांधी समेत सभी वरिष्ठ नेताओं को पत्र भी लिखे थे। उस समय दिल्ली कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने सभी को थोड़ा इंतजार करने के लिए कहा।

ये भी पढ़ें: संसद में आज होगी सत्र से पहले होने वाली सर्वदलीय बैठक, NDA की भी मीटिंग

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular