Saturday, July 6, 2024
HomeDelhiLG के समर्थन में आए दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष, यमुना सफाई अभियान को...

अरविंद केजरीवाल 2015 में जब सत्ता में आए थे, तभी उन्होंने बोला की 5 महीने में मैं यमुना को इतना साप कर दूंगा, कि मैं खुद इसमें डुबकी लगाकर बताउंगा. परंतु 9 साल में भी ऐसा नहीं हो पाया

INDIA NEWS: दिल्ली की राजनीति यमुना सफाई अभियान के बिना अधूरा है. चुनाव आते ही यमुना की सफाई को लेकर दावे किए जाने लगते है लेकिन चुनाव खत्म होते ही चुनाव का मुद्दा भी कत्म हो जाता है. दिल्लीवासियों को यमुना कभी भी नाले से बेहतर दिखाई नहीं दिया. ऐसा पहली बार देखने को मिला है कि यमुना की सफाई अभियान में एलजी नजर बनाए हुए हैं.

यमुना नदी में आ रहे इस बदलाव के बाद दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने उपराज्यपाल की सराहना की है. इसके उलट उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर दिल्ली की जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है. चौधरी ने कहा कि “दिल्ली की केजरीवाल सरकार की नाकामियों के कारण यमुना नदी में बढ़ती गंदगी को सफाई करने की दिल्ली के उपराज्यपाल पहल सराहनीय है. आपको बता दें कि उपराज्यपाल 12 फरवरी से शुरु हुए यमुना सफाई अभियान के तहत 1200 मीट्रिक टन कचरा निकालने का दावा किया.

‘360 गांवों के लोग पहुंचेंगे जंतर-मंतर’- दिल्ली आप संयोजक गोपाल राय

इस पर दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि “यमुना से गंदगी निकालकर सफाई करने से यमुना का पानी स्वच्छ तब तक नहीं होगा जब तक दिल्ली सरकार यमुना में गिरने वाले सीवर को ट्रीट करने के लिए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट पर्याप्त मात्रा में नहीं बनाऐगी.” चौधरी ने आगे कहा कि अरविंद केजरीवाल 2015 में जब सत्ता में आए थे, तभी उन्होंने बोला की 5 महीने में मैं यमुना को इतना साप कर दूंगा, कि मैं खुद इसमें डुबकी लगाकर बताउंगा. परंतु 9 साल में भी ऐसा नहीं हो पाया

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular