Friday, July 5, 2024
HomeDelhiदिल्ली कांग्रेस को मिलेगा जल्द नया बॉस, मौजूदा अध्य्क्ष अनिल चौधरी का...

India News (इंडिया न्यूज़) : दिल्ली में कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिल सकता है। कांग्रेस पार्टी जल्द ही नए अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर सकती है। बता दें, बीते बुधवार को कांग्रेस ने संगठन की मजबूती और आगामी चुनावों को लेकर बैठक की थी। सामने आई जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर रहें हैं। जो पार्टी को प्रदेश में मजूबती प्रदान करे ऐसे मजबूत नए अध्यक्ष की तलाश में जुटे हैं।

दिल्ली कांग्रेस को मिलेगा जल्द नया बॉस

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली कांग्रेस को नया बॉस मिलेगा, क्योंकि मौजूदा अध्यक्ष अनिल चौधरी का कार्यकाल पूरा हो चुका है। जानकरी दें, बीते बुधवार शाम को राहुल गांधी ने दिल्ली कांग्रेस के करीब 10 नेताओं से अलग-अलग मुलाकात की थी और सभी से अध्यक्ष पद के लिए मजबूत नाम पूछे थे। कांग्रेस के अंदरूनी सूत्रों की माने तो अभी रेस में सबसे आगे देवेंद्र यादव का नाम चल रहा है। वहीं अरविंदर सिंह लवली और रोहित चौधरी भी रेस में हैं। लगभग यह तय माना जा रहा अगले दो से तीन दिनों के अंदर कांग्रेस नए नाम का ऐलान कर सकती है।

राहुल ने पार्टी नेताओं को चेताया

सामने आई जानकरी के मुताबिक, राहुल गांधी ने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के नेताओं की बैठक में दो टूक कहा कि काम करने वाले ही पार्टी में रहेंगे और उन्हें ही जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। राहुल ने काम नहीं करने वाले नेताओं को आराम करने की सलाह दी, बेशक वे कितने ही वरिष्ठ नेता और कई चुनाव जीते हों। बताया जा रहा कल यानी बुधवार को कांग्रेस आलाकमान के साथ बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार ने शिकायत की कि यहां आए अधिकतर नेता न तो प्रदेश की बैठक में आते हैं और न ही कोई प्रदर्शन में शामिल होते हैं।

also read ; दिल्ली विधानसभा में मणिपुर मुद्दे पर हंगामा ; भाजपा विधायकों को मार्शलों ने बाहर निकाला

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular