Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiDelhi Constable Shot News: पारिवारिक कलह के चलते हवलदार ने खुद को...

Delhi Constable Shot News: दिल्ली पुलिस में तैनात एक हवलदार ने लक्ष्मी नगर थाना परिसर में बने अपने फ्लैटस की पार्किंग में खुद को गोली मार ली, जिसके बाद हवलदार की मौत हो गई। दरअसल शख्स ने कार में अपनी कनपटी पर गोली मार ली। हवलदार की मौत के बाद कार से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने अपने छोटे भाई को बच्चों और मां का ख्याल रखने की बात लिखी है। नोट में उसने खुदकुशी करने या उसके कारणों का खुलासा नहीं किया है।

पुलिस द्वारा की गई शुरुआती जांच में पता चला कि हवलदार का उसकी पत्नी के साथ कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। जिसके बाद पत्नी बच्चों के साथ अलग रह रही थी। मृत हवलदार की शिनाख्त नरेंद्र भाटी के रूप में हुई है। मुलत: बुलंदशहर के जेवर के रहने वाले नरेंद्र परिवार के साथ गाजियाबाद वेब सिटी में रहते थे। वह दिल्ली पुलिस में साल 2010 में भर्ती हुए थे। वह कई जिलों में काम करने के बाद अपराध शाखा की शकरपुर यूनिट में तैनात थे। यूनिट का कार्यालय लक्ष्मी नगर थाना परिसर में है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नरेंद्र ने शुक्रवार सुबह कार्यालय से पिस्टल जारी करवाने के बाद चला गया। अपराध शाखा में कार्यरत पुलिसकर्मियों ने दोपहर करीब 12.30 बजे गोली चलने की आवाज सुनी और देखा कि कार में नरेंद्र मृत पड़ा है, जिसे देखकर पुलिसकर्मियों ने इसकी जानकारी पुलिस के आला अधिकारियों को दी। उसके बाद लक्ष्मी नगर थाने को घटना की जानकारी दी गई। घटना की जानकारी उनके परिवार वालों को भी दी गई। छानबीन के दौरान पुलिस ने देखा कि उन्होंने अपने कनपटी पर गोली मारी थी। पुलिस को कार से आधे पन्ने का एक सुसाइड नोट मिला।

 

ये भी पढ़ें: मीडिया पर भड़के सीजेआई रमना, कहा- मुद्दों से खिलवाड़ करती मीडिया

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular