होम / दिल्ली कोरोना अपडेट : राजधानी में आये 24 घटें के भीतर 1083 नए मामले

दिल्ली कोरोना अपडेट : राजधानी में आये 24 घटें के भीतर 1083 नए मामले

• LAST UPDATED : April 25, 2022

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली:

दिल्ली में कोरोना ने एक बार फिर रफ़्तार पकड़ ली है। रोजाना नए मामले बढ़त में आ रहे है। वहीं पिछले 24 घंटे के भीतर राजधानी में 1083 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए है। वहीं बतादें स्वास्थ्य केंद्र मंत्रालय के अनुसार एक मरीज की मौत हुई है। कुल 24177 टेस्ट किए गए थे। राजधानी में अभी पॉजिटिविटी रेट 4.48% है।

राजधानी में इतने है एक्टिव केस

राजधानी में 80 मरीज हॉस्पिटल में भर्ती हैं। 3975 एक्टिव केस हैं। 812 मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया। दिल्ली में 2812 कोरोना मरीज होम आइसोलेशन में हैं। 27 संदिग्ध मरीज हॉस्पिटल में एडमिट हैं। जबकि 31 मरीज आईसीयू में एडमिट में हैं। 5 मरीजों का वेंटिलेटर पर इलाज किया जा रहा है।

शनिवार को 1094 केस मिले थे

स्वास्थ्य विभाग ने बताया है कि हॉस्पिटल में इलाज करा रहे 80 मरीजों में से 73 मरीज दिल्ली के रहने वाले हैं। जबकि 7 मरीज दिल्ली के बाहर के रहने वाले हैं। शनिवार को 1094 केस मिले थे। दो लोगों की मौत हुई थी। संक्रमण दर भी दो दिन से चार फीसदी से ऊपर है।

पीएम मोदी करेंगे समीक्षा बैठक

देश में कोरोना के बढ़ते केसों को देखते हुए पीएम नरेंद्र मोदी आगामी 27 अप्रैल को देश के सभी मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में कोरोना नियमों को लेकर कोई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। यह बैठक वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए होगी।

यह भी पढ़े : गाजियाबाद के स्कूलों में मिले सबसे ज्यादा कोरोना केस, छात्र और शिक्षक संक्रमित

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox