Tuesday, July 9, 2024
HomeDelhiDelhi Crime: जेल में बंद एक कैदी ने महिला डॉक्टर से की...

Delhi Crime:

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मंडोली जेल में एक महिला डॉक्टर से रेप की कोशिश करने का मामला सामने आया है। दरअसल, सोमवार को मंडोली जेल में बंद एक कैदी ने एक महिला डॉक्टर से रेप करने की कोशिश की हैं। इस मामले की सूचना मिलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।

लेडी वाशरुम में छिपा बैठा था आरोपी कैदी

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक महिला डॉक्टर कैदियों की मेडिकल जांच करने के लिए मंडोली जेल गई थीं। इस दौरान आरोपी कैदी महिला वाशरुम में छिपा हुआ था और जब महिला डॉक्टर वाशरुम में गई तो वह उससे  जबर्दस्ती करने लगा। डॉक्टर ने जब शोर मचाते हुए इसका विरोध किया तो आरोपी डॉक्टर को जाम से मारने की कोशिश करने लगा। वहीं महिला डॉक्टर ने हिम्मत दिखा शोर मचाते हुए बाहर भागने लगी इस दौरान वह गिर भी गई जिससे पीड़िता को चोट आई है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली के इस अस्पताल में रोबोट ने महिला का ऑपरेशन कर बचाई उसकी जान

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular