Tuesday, July 9, 2024
HomeDelhiDelhi Crime: तालाक देने से नाराज पति ने महिला पर किया वार,...
Delhi Crime:

नई दिल्ली: शहादरा जिले के सीमापुरी इलाके में एक युवक ने अपनी पत्नी के तालाक देने से नाराज होने पर नशे में धुत होकर उस पर हमला कर दिया। वह अपनी पूर्व पत्नी के घर गया और उससे गाली-गलौज करने लगा। जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने धारदार हथियार उसके पेट में मार दिया।

महिला अस्पताल में भर्ती

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। 27 वर्षीय महिला को गंभीर हालत में नजदीकी जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उसका इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने पीड़िता के बयान को सुनकर शिकायत दर्ज कर ली है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल कर मामले की छानबीन में लगी हुई है।

1 साल पहले हुआ था विवाह

पुलिस ने बताया कि वर्षा अपने परिवार के साथ ई-ब्लॉक सीमापुरी में रहती है। वर्षा ने करीब एक साल पहले शेख आजाद नामक युवक से विवाह किया था। शादी के बाद दोनों के बीच विवाद होता रहता था। जब ये झगड़े हद से ज्यादा बढ़ने लगे तो मामला कोर्ट में पहुंचा। करीब पांच माह पहले दोनों ने सहमति से तलाक ले लिया।

धारदार हथियार से किया वार

तालाक होने के बाद वर्षा अपने माता-पिता के घर रहने लगी। बता दें कि, आरोप ये है कि रविवार दोपहर के समय वर्षा जब अपने घर पर मौजूद थी उसी समय आरोपी पूर्व पति वहां पहुंचा। वहां आते ही उसने वर्षा से गाली-गलौज शुरू कर दिया। आरोपी का कहना था कि वर्षा का किसी और से चक्कर चल रहा था। इसलिए उसने तलाक ले लिया। बस इतना कहकर आरोपी ने धारदार हथियार निकाला और महिला पर हमला कर दिया। कई बारे वार करने के बाद आरोपी वहां से भाग गया। फिर पीड़िता को अस्पताल में ले जाया गया। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी तलाश में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें: प्रदूषण और गंभीर होने पर बढ़ेंगी पाबंदियां, PUCC न मिलने पर कटेगा चालान

 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular