होम / Delhi Crime: दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लॉरेंस-नेहरा-भिवानी गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

Delhi Crime: दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लॉरेंस-नेहरा-भिवानी गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

• LAST UPDATED : October 12, 2022

Delhi Crime:

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा को बड़ी कामयाबी हांसिल हुई है। अपराध शाखा ने शहर में दक्षिणी हिस्से के लाडोसराय में मुठभेड़ के बाद लॉरेंस बिश्नोई-संपत नेहरा-टीनू भिवानी गिरोह के दो कथित सदस्यों को गिरफ्तार किया है। बुधवार को यह जानकारी देते हुए अधिकारियों ने कहा कि आरोपियों की पहचान हरियाणा में भिवानी के दीपक (32) और बहादुरगढ़ के गुलशन कुमार (38) के रूप में हुई है। जिन्होंने दिल्ली एवं हरियाणा में दर्जन से अधिक आपराधिक मामलों में शामिल रहे हैं।

झड़प के बाद किया गिरफ्तार 

पुलिस उपायुक्त (विशेष शाखा) जसमीत सिंह ने बताया कि 30 सितंबर को पुलिस को दीपक और कुमार के मोटरसाइकिल से लाडोसराय में डीडीए जमीन के पास जाने की सूचना मिली थी। रात करीब सवा दस बजे दोनों को लाडो सराय की ओर जाते हुए देखा गया। जिसके बाद उन्हें रूकने का इशारा किया गया लेकिन दीपक ने पिस्तौल निकाल ली एवं गोली चला दी। वहीं पुलिस की जवाबी फायरिंग के बाद दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया। आरोपी के पास से एक स्वचालित पिस्तौल और चार गोलियां तथा कुमार के पास से एक पिस्तौल एवं दो कारतूस बरामद किए गए।

लौरेंस बिश्नोई के करीबी हैं आरोपी

पुलिस उपायुक्त के अनुसार आरोपी कुख्यात गैंगस्टर लौरेंस बिश्नोई, संपत नेहरा, दीपक उर्फ टीनू भिवानी, मनोज बक्करवाला और राजू बासुडी के करीब सहयोगी हैं और वे दिल्ली एवं हरियाणा में कई आपराधिक मामलों में शामिल रहे हैं। वहीं दीपक हरियाणा में चार तथा दिल्ली में दो आपराधिक मामलों में वांछित और फरार चल रहा था।

कई और मामलों में लिप्त रहा दीपक

पुलिस ने बताया कि दीपक को 2020 में फिरोजपुर जेल में उसके एक साथी के साथ गिरफ्तार किया गया था। इस दौरान वह जेल में लौरेंस बिश्नोई को एक मोबाइल हैंडसेट देने की कोशिश कर रहा था। इसके अलावा वह कई और मामलों में लिप्त रहा है। पुलिस ने बताया कि बाद में दीपक को एक अदालत से जमानत मिल गयी थी। बाद में उसने आत्मसमर्पण नहीं किया और उसे भगोड़ा घोषित कर दिया गया।

ये भी पढ़ें: युवती को फोटो वायरल करने की दी धमकी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox