Saturday, July 6, 2024
HomeCrimeDelhi Crime Branch: दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, टिल्लू ताजपुरिया गैंग...

Delhi Crime Branch: दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, टिल्लू ताजपुरिया गैंग का एक और मेंबर सलाखों के पीछे

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Delhi Crime Branch: दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कार्यवाही की है। इस कार्यवाही के मुताबिक उन्होंने टिल्लू ताजपुरिया गैंग का गुर्गा अवैध हथियार के साथ अपने कब्ज़े में लिया है। इस कार्यवाही में गिरफ़्तार हुआ हुए आरोपी का नाम रोहित है, जिसे पाजी भी कहा जाता है। वह दिल्ली के बेगमपुर का रहने वाला है।

Delhi Crime Branch: पहले से चल रहे मुकदमें

दिल्ली पुलिस ने अपनी क्राइम ब्रांच के तहत एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की है, जिसमें टिल्लू ताजपुरिया गैंग का गुर्गा अवैध हथियारों के साथ पकड़ा गया है। यह कार्रवाई दिल्ली के बेगमपुर क्षेत्र से 22 साल के रोहित, जिन्हें पाजी कहा जाता है, के खिलाफ की गई है। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उसके पास एक सेमी-ऑटोमेटिक पिस्टल और 3 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

हम आपको बता दें कि रोहित पर पहले से ही 3 मुकदमे दर्ज हैं। इन वजहों से वह तिहाड़ जेल में भी रहा था। पता चला है की आरोपी का उनका संपर्क टिल्लू के गैंग से बना, और फिर जेल से बाहर आकर वह उनके लिए काम भी करने लगा। इस वक्त उस पर रेप, POCSO एक्ट, लूट और आर्म्स एक्ट समेत कईं धाराओं में केस दर्ज हैं।

कौन था टिल्लू ताजपुरिया?

टिल्लू ताजपुरिया, एक नाम जो दिल्ली के अवैध गतिविधियों की दुनिया में काफी चर्चित रहा है। जानकारी के अनुसार, सुनील मान जिन्हें टिल्लू ताजपुरिया के नाम से भी जाना जाता है, दिल्ली के अलीपुर के पास के ताजपुर गांव के निवासी थे। वे दिल्ली और हरियाणा से अपने गैंग को चलाते थे।

टिल्लू ने दिल्ली की मंडोली जेल से ही गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की हत्या की साजिश रची थी। उन्होंने 24 सितंबर 2021 को रोहिणी कोर्ट में अपने शूटर भेजकर गोगी की हत्या करवा दी थी। सूत्रों के अनुसार, टिल्लू ताजपुरिया ने अपने साथी पवन के कत्ल का बदला लेने के लिए गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की हत्या की थी। उनकी इस अवैध गतिविधि का संघर्ष उन्हें सख़्त कानूनी कार्रवाई के खतरे में डाल देगा।

Read More:

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular