Delhi

Delhi Crime: दहल गई दिल्ली! 16 साल का लड़का और सिर्फ 350 रु के लिए 100 बार मारा चाकू, CCTV में कैद भयानक मर्डर

India News(इंडिया न्यूज़), Delhi Crime: दिल्ली में एक 16 साल के लड़के ने अपने पड़ोस में रहने वाले 17 साल के लड़के की 60 बार चाकू मारकर हत्या कर दी है। आरोपियों ने बिरयानी खाने के लिए 350 रुपये की रंगदारी नहीं देने पर इस अपराध को अंजाम दिया। यह पूरी घटना घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इस कैमरे का वीडियो फुटेज इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानें पूरा मामला

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 16 साल के लड़के ने अपने पड़ोस में रहने वाले 17 साल के नाबालिग की चाकू मारकर हत्या कर दी है। आरोपी ने नाबालिग की छाती और गर्दन पर एक या दो बार नहीं बल्कि 60 बार वार किया। इतना ही नहीं घटना के बाद आरोपियों ने शव के पास डांस भी किया। घटना के बाद घायल नाबालिग को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने दी जानकारी

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, यह घटना बुधवार दोपहर वेलकम इलाके में हुई। पुलिस ने बताया कि आरोपी भी नाबालिग है और स्कूल छोड़ चुका है। उस पर पहले से ही हत्या का एक मामला चल रहा है। दोनों लड़के वेलकम इलाके में जाफराबाद के पास झुग्गियों में रहते हैं। उनके माता-पिता कड़ी मेहनत करते हैं। आरोपियों ने पीड़ित युवक को पकड़ लिया और उससे बिरयानी खाने के लिए 350 रुपये मांगने लगे।

CCTV में कैद भयानक मर्डर

जब पीड़ित ने विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया और उससे पैसे छीनने की कोशिश की। जब आरोपी पैसे छीनने में सफल नहीं हुआ तो उसने पहले पीड़ित का गला घोंटने की कोशिश की। इसके बाद आरोपी ने अपनी जेब से चाकू निकाला और वार करना शुरू कर दिया। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि आरोपी ने एक के बाद एक कुल 60 से ज्यादा बार चाकू से वार किया। इससे पीड़िता लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी।

इसे भी पढ़े:

Nidhi Jha

Journalist, India News, ITV network.

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

1 month ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

1 month ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

1 month ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

1 month ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

1 month ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

1 month ago