Tuesday, July 9, 2024
HomeDelhiDelhi Crime: दिल्ली के संगम विहार में हुई दुमका जैसी वारदात, शख्स...

Delhi Crime:

नई दिल्ली। दिल्ली के संगम विहार इलाके में दुमका जैसी एक वारदात को अंजाम दिया है। जहां एकतरफा प्यार में पागल एक शख्स और उसके कुछ साथियों ने 16 साल की एक लड़की पर फायरिंग कर उसकी हत्या करने की कोशिश की, आपको बता दें कि गोली लगने से लड़की घायल हो गई है। गोली मारने आरोपी की पहचान अमानत अली के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर लिया है, वहीं पुलिस ने उसके दोनों साथियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

बात करना किया बंद तो मार दी गोली

अली ने पुलिस पूछताछ में बताया कि जिस लड़की को उसने गोली मारी थी, वह उसके संपर्क में सोशल मीडिया के जरिए आई थी, बाद में लड़की ने उससे बात करना बंद कर दिया था। जिसको लेकर अली ने उसे सबक सिखाने के लिए और बदला लेने के लिए यह प्लान बनाया।

मौके पर पहुंची पुलिस

दक्षिणी दिल्ली की डीसीपी बेनिता मेरी जैकर ने बताया कि 25 अगस्त को लगभग 15:47 बजे संगम विहार इलाके में 16 साल की एक लड़की को गोली लगने की सूचना तिगड़ी पुलिस स्टेशन में मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर यह पता लगाया कि लड़की के कंधे पर एक गोली लगी है। घायल पीड़ित को बत्रा अस्पताल में रेफर कर दिया गया था।

ये भी पढ़े: टॉन्सिल के कारण गले में दर्द, इन उपायों से पाएं जल्द राहत

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular