Friday, July 5, 2024
HomeCrimeDelhi Crime: महिला कबड्डी खिलाड़ी ने अपने कोच पर लगाए दुष्कर्म के...

नई दिल्ली (Delhi Crime: Woman kabaddi player alleges rape and blackmail against her coach Joginder) : 2021 में पीड़ित महिला की शादी होने के बाद आरोपी कोच महिला की निजी तस्वीरों को लीक करने की धमकी देकर करता था ब्लैकमेल।

देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से महिला के दुष्कर्म का मामला सामने आया है। ताजा मामला दिल्ली के बाबा हरिदास नगर का है, 27 साल की एक महिला कबड्डी खिलाड़ी ने अपने कोच जोगिंदर के खिलाफ दुष्कर्म और ब्लैकमेल का आरोप लगाया है। पीड़ित महीला ने कोच पर बलैकमैल कर पैसे ऐंठने का भी आरोप लगाया है।

बिना सहमति कोच ने बनाया शरीरिक संबध- पीड़ित महिला 

पीड़ित महिला के अनुसार उसने 2018 में एक कबड्डी प्रतीयोग्ता जीती थी जिसके बाद उसके कोच जोगिंदर ने उसे ब्लैकमेल कर पैसे मांगे। महिला ने मजबूर होकर कोच के बैंक खाते में 43.5 लाख रुपए जमा करवा दिए। महिला ने अपने कोच पर आरोप लगाते हुए कहा कि साल 2015 में कोच ने महिला की सहमति के बिना उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। जब साल 2021 में महिला की शादी हो गई तब आरोपी कोच ने महिला की निजी तस्वीरों को लीक करने की धमकी देने लगा और उसे ब्लैकमेल करने लगा।

पुलिस ने लिया मामले का संज्ञान

इस पूरे मामले पर पुलिस ने महिला की शिकायत पर आईपीसी की धारा 376/506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल पीड़िता को कोर्ट में पेश किया गया और सीआरपीसी की धारा 164 के तहत मजिस्ट्रेट के सामने उसका बयान दर्ज करवा लिया गया है।

पिछले महिने कुश्ती की महिला खिलाड़ीयों ने दिल्ली में किया था प्रदर्शन

देश के लिए राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतने वाली महिला पहलवानों ने भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे। दिल्ली के जंतर मंतर पर महिला कुश्ती खिलाड़ीयों ने कोई दिनों तक प्रदर्शन किया था।

ये भी पढ़ें :- MCD Mayor Election: तीसरे बैठक में भी मेयर ना चुने जाने के बाद, आम आदमी पार्टी जाएगी सुप्रीम कोर्ट

 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular