Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiDelhi Crime: बच्चों से मिलने आई पत्नी पर पति ने किया जानलेवा हमला,...

Delhi Crime: 

नई दिल्लीदिल्ली में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को घरेलू कलह के चलते चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी पति को पकड़ लिया है।

महिला के शरीर पर कई जगह घाव

पुलिस ने मामले में बताया कि 25 अगस्त को दिन में 3 बजे थाना अंबेडकर नगर में दक्षिणपुरी इलाके से पीसीआर कॉल मिली थी कि एक महिला पर उसके पति ने चाकू से हमला किया है। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल महिला को ऐम्स में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि महिला के शरीर पर कई जगह छुरा घोंपा गया है।

आदतन शराब पीता था पति

पुलिस द्वारा मामले कि पूछताछ में सामने आया कि 29 वर्षीय महिला की शादी 32 वर्षीय आरोपी बॉबी से करीब 11 साल पहले हुई थी। आरोपी पति सोफा रिपेयर का काम करता था। उनके दो बच्चे हैं। बॉबी की शराब पीने की गंदी आदत के चलते लगातार पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। जिसके चलते महिला पिछले 3 महीने से अपने माता-पिता के साथ छतरपुर में अलग रह रही थी।

बच्चों से मिलने आई थी महिला

जानकारी के मुताबिक महिला अपने बच्चों से मिलने आई थी, जहां पर उसके पति बॉबी ने नशे में उसपर चाकू से हमला कर दिया। और गंभीर रूप से घायल महिला को छोड़कर वहां से फरार हो गया। मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं आरोपी बॉबी को भी नशे की हालत में गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें: इन नेताओं को पछाड़कर PM मोदी बने दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता, जानिए किसको मिला कौन-सा स्थान

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular