होम / Delhi Crime News: शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

Delhi Crime News: शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

• LAST UPDATED : November 27, 2022
Delhi Crime News:

Delhi Crime News: दिल्ली के दयालपुर इलाके से 25 साल की युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने न सिर्फ दिल्ली में उसके साथ दुष्कर्म किया है, बल्कि बुलंदशहर ले जाकर एक वारदात को भी अंजाम दिया। यहां तक की एक अन्य आरोपी ने भी उसे जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया।

पुलिस की हिरासत में आरोपी

दरअसल, आरोपी लगातार पीड़िता से अपना धर्म कबूल करने और रीति रिवाजों के अनुसार शादी की बात करता था। उसे परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई। छानबीन के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

वहीं पीड़िता के पड़ोस में दूसरे समुदाय का आरोपी युवक रहता है। पीड़िता की इससे 2017 में दोस्ती हुई थी दोनों फोन पर बातचीत करने लगे थे। पिछले साल की जुलाई में आरोपी ने पीड़िता को एक होटल में मिलने के लिए  बुलाया। जहां आरोपी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। वहीं अगस्त में आरोपी ने दोबारा यही हरकत करने का प्रयास किया तब पीड़िता ने उसे रोक लिया। इस पर आरोपी ने पीड़िता की अश्लील वीडियो और फोटो दिखाए। बाद में उसे ब्लैकमेल कर वारदात को अंजाम दिया।

दूसरे शख्स ने भी किया दुष्कर्म

बता दें कि 15 अक्तूबर को आरोपी पीड़िता को घर मिलाने ले गया। यहां उसने धर्म बदलकर शादी करने के लिए कहा जिसके बाद पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपी उसके साथ मारपीट करने लगा। इसके बाद आरोपी पीड़िता को बुलंदशहर ले गया यहां उसके साथ एक अन्य युवक ने दुष्कर्म किया। इसके बाद वह पीड़िता को घर पर छोड़ गया काफी दिनों तक पीड़िता ने शादी के लिए आरोपी से कहती रही, लेकिन वह तैयार नहीं हुआ।

ये भी पढ़ें: चुनाव प्रचार में आएगी तेजी, BJP-AAP में कांटे की टक्कर

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox