होम / दिल्ली यमुना खादर सर्च ऑपरेशन में 2 घायल, 1 गिरफ्तार

दिल्ली यमुना खादर सर्च ऑपरेशन में 2 घायल, 1 गिरफ्तार

• LAST UPDATED : June 12, 2022

इंडिया न्यूज़,Delhi Crime News : दिल्ली के यमुना खादर इलाके में पुलिस ने देर रात तालशी अभियान चलाया। मिली जानकारी के मुताबिक गुप्त सूचना के आधार पर यह तलाशी अभियान गया है। वहीं आपको बतादें पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ शुरू हो गई और मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हो गए। तो वहीं तलाशी अभियान के दौरान एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया है ।

ये सामना हुआ बरामद

इनके कब्जे से एक 9 एमएम पिस्टल, 2 जिंदा राउंड और एक सीएमपी, 2 जिंदा राउंड बरामद किया गया है। साथ ही कुल 25 संदिग्ध व्यक्तियों को राउंड अप किया गया है। यमुना खादर क्षेत्र में लुटेरों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद ऑपरेशन शुरू किया गया था। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और धारा 186/353/307/34 आईपीसी और 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच चल रही है।

यह भी पढ़े : दिल्ली कोरोना अपडेट : पिछले 24 घंटे में आये 795 नए केस

 

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox