Friday, July 5, 2024
HomeCrimeDelhi Crime News: बाइक सवार दबंगों ने बंदूक की नोक पर महिला...

Delhi Crime News:

Delhi Crime News: राजधानी दिल्ली से रोजाना कोई न कोई अपराध सामने आता ही रहता है। दिल्ली में महिलाएं कितनी सुरक्षित है, यह किसी से छिपा नहीं है। दिल्ली में आए दिन महिलाओं के साथ मारपीट, छेड़छाड़, रेप और छिनैती जैसी घटनाएं होती ही रहती है। ऐसा ही एक और मामला सामने आया है। जिसमें दिल्ली के रोहिणी इलाके में एक महिला की कुछ बदमाशों ने बंदूक की नोक पर चेन छीन ली। इस घटना का दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। जिसके बाद दिल्ली पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है। दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 13 अप्रैल को दिल्ली के रोहिणी इलाके में बाइक सवार दो बदमाशों ने बंदूक की नोक पर एक महिला से चेन छीन ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

ये भी पढ़े: आज सीएम केजरीवाल करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस, इससे पहले कपिल मिश्रा ने कुछ सवाल कर किया वार

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular