Sunday, July 7, 2024
HomeCrimeDelhi Crime News: बुराड़ी में बाइक सवार बदमाशों ने दो लोगों पर...

Delhi Crime News: राजधानी दिल्ली के बुराड़ी में मोटरसाइकिल पर सवार अज्ञात बदमाशों ने कथित तौर पर दो युवकों को गोली मारी दी। इनमें से एक की मौत हो गई है और एक व्यक्ति घायल है। पुलिस ने बुधवार को मृतक की पहचान 23 साल के मनोज के रूप में की और घायल व्यक्ति की पहचान 25 साल के राजा के रूप में की गई है। दोनों पिंकी चौधरी कॉलोनी के निवासी हैं। राजा का लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस के अनुसार यह घटना सोमवार रात की है, जब राजा और मनोज एक मोटरसाइकिल से घर वापस जा रहे थे। 

पुलिस ने बरामद की सीसीटीवी फुटेज

पुलिस ने बताया कि दो मोटरसाइकिल सवार लोगों ने उन दोनों का पीछा किया और उन पर गोली चलाकर फरार हो गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, ‘‘दोनों घायलों का अस्पताल में उपचार हो रहा था, लेकिन बुधवार को मनोज की मौत हो गई। उन्होंने जानकारी दी कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह घटना पुरानी रंजिश का नतीजा है और षडयंत्रकारियों की पहचान कर ली गई है। उन्होंने कहा कि ‘‘ऐसा संदेह है कि साजिशकर्ताओं ने पुराना हिसाब चूकता करने के लिए शूटरों को भेजा था। हमने घटना की सीसीटीवी फुटेज बरामद कर ली है।”

शूटरों की पहचान करने का प्रयास जारी

अधिकारी का कहना है कि घटना के समय घना अंधेरा था और कोहरा भी था, ऐसे में दृश्य साफ नहीं है। हमारी जांच जारी है और शूटरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस द्वारा भारतीय दंड संहिता और शस्त्र कानून की संबंधित धाराओं के तहत एक मामला दर्ज कर लिया गया है। इससे पहले पुलिस उपायुक्त (उत्तरी दिल्ली) सागर सिंह कलसी ने  जानकारी दी कि देर रात बाबू जगजीवन राम अस्पताल से घटना की जानकारी मिली, जिसमें बताया गया कि दो लोगों को गोलियां लगी हैं। सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस अस्पताल पहुंची। यहां दोनों पीड़ितों को भर्ती कराया गया और पुलिस ने राजा का बयान लिया। वो बोलने के स्थिति में नहीं था। फिलहाल पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है। 

ये भी पढ़ें: दूसरी लहर के बाद कितनी सुधरी दिल्ली? नए वेरिएंट से निपटने के लिए क्या है तैयारियां

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular