Sunday, July 7, 2024
HomeCrimeDelhi Crime News: कॉलेज छात्र पर जानलेवा हमला, दोनों हाथ फ्रैक्चर, सिर में...

Delhi Crime News: दिल्ली के शिवाजी कॉलेज में थर्ड ईयर के एक स्टूडेंट के ऊपर जानलेवा हमला किया गया है। बताया जा रहा है कि उसी कॉलेज के कुछ दूसरे जूनियर स्टूडेंट ने 20 साल के योगेंद्र कौशिक पर हमला किया था। इसमें उसके दोनों हाथ फ्रैक्चर हो गए। उसके सिर पर भी गंभीर चोट आई है जिससे कई टांके लगे हैं।

24 घंटे बाद भी पुलिस ने नहीं की FIR दर्ज

बता दें कि 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की है। पीड़ित के भाई ने जानकारी दी कि पहले उसका इलाज हरि नगर के दीनदयाल हॉस्पिटल में किया गया। इसके बाद आज उसे बीएल कपूर हॉस्पिटल ले गए। बता दें कि योगेंद्र कौशिक शिवाजी कॉलेज में थर्ड ईयर का छात्र है। शुक्रवार को सुबह उसपर हमला किया गया, लेकिन 24 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की है।

फिल्मों में भी किया है काम 

योगेंद्र ने पढ़ाई के साथ ही हरियाणवी सॉन्ग में लीड रोल भी किया है। वहीं, साउथ की कई फिल्मों में भी स्मॉल रोल किए हैं। इंस्टाग्राम पर उसके 70 हजार से भी ज्यादा फॉलोअर मौजूद हैं। बता दें कि वह हरियाणा में सोनीपत के खरखोदा का रहने वाला है। वह वहीं से कॉलेज आता जाता है। हमले में घायल होने के कारण उसे सिर पर 7 टांके लगे हैं, दोनों हाथ टूट गए हैं और पैर में भी गंभीर चोट लगी है।

पीड़ित के परिजनों ने लगाया ये आरोप

पीड़ित ने बताया कि कल एग्जाम था और वह जब परीक्षा देने के लिए कॉलेज पहुंचा तो उसी समय कॉलेज के दूसरे स्टूडेंट ने उसपर हमला किया। उसके सिर पर 7 टांके लगे हैं, दोनों पैर में गंभीर चोट आई है और दोनों हाथ फ्रैक्चर हुए हैं। पीड़ित के परिजनों का आरोप है कि 10 बजे सुबह से लेकर 6:00 बजे शाम तक दिन दयाल उपाध्याय हॉस्पिटल में रखा गया, लेकिन कोई ट्रीटमेंट सही तरीके से नहीं किया गया।

वर्चस्व कायम करने के लिए किया हमला

परिजनों के मुताबिक, वे शाम 6:00 बजे से रात 2:00 बजे तक थाने में बैठे रहे। एसएचओ तो मिले, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं की गई। कैसे भी करके देर रात एप्लीकेशन लिया गया। समाचार लिखे जाने तक पीड़ित और उसके परिजनों को FIR के बारे में कोई भी जानकारी नहीं मिल सकी। उनका कहना है कि जिन लड़कों ने हमला किया है, वह कॉलेज के जूनियर क्लास के छात्र हैं। अपना वर्चस्व कायम करने के लिए हमला किया है, ताकि वह कॉलेज में अपना दबदबा बनाकर रख सकें।

ये भी पढ़ें: एमसीडी चुनाव के नतीजों के बाद AAP ने दिल्ली को 12 जोन में बांटा, इन नेताओं को दी ये बड़ी जिम्मेदारी

 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular