Sunday, July 7, 2024
HomeCrimeDelhi Crime News: दिल्ली फिर शर्मसार, रिक्शावाले ने महिला को अगवा कर...

Delhi Crime News: दिल्ली फिर शर्मसार, रिक्शावाले ने महिला को अगवा कर किया दुष्कर्म; फिर...

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Delhi Crime News: दिल्ली में एक महिला के साथ ई-रिक्शा चालक द्वारा अगवा कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। 25 वर्षीय पीड़िता, जो बिहार की रहने वाली है, अपने बच्चे के साथ पंजाब से दिल्ली आई थी। महिला ने जब विरोध किया तो आरोपी ने उसके सिर पर ईंट से हमला कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद, आरोपी ने महिला से तीन हजार रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया और फरार हो गया।

दिल्ली पुलिस ने गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के पास जख्मी हालत में मिली महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। यह घटना 26 मई की है। महिला की सेहत में सुधार होने के बाद इस मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Delhi Crime News: घायल अवस्था में मिली महिला

उत्तरी जिला पुलिस के डीसीपी मनोज कुमार मीणा ने बताया कि 26 मई की रात गीता कॉलोनी फ्लाईओवर लूप के पास एक महिला के साथ लूटपाट की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो बिहार की 25 वर्षीय महिला घायल अवस्था में मिली, उसके साथ उसका तीन साल का बच्चा भी था। पुलिस ने तुरंत महिला को अरुणा आसफ अली अस्पताल में भर्ती कराया। सेहत में सुधार होने के बाद महिला ने पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई।

जानिए मामला

महिला ने बयान में बताया कि रिक्शा चालक ने उसे कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए दी, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद चालक ने उसे गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के पास एक सुनसान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म किया। इस दौरान महिला का तीन साल का बच्चा भी वहीं मौजूद था। जब महिला को होश आने लगा और उसने विरोध किया, तो आरोपी ने उसके सिर पर ईंट से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी ने उसका मोबाइल और नकदी लूटकर फरार हो गया।

Read More:

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular