होम / Delhi Crime News: पत्नी से झगड़े के बाद पिता बना जल्लाद, बेटे को बालकनी से नीचे फेंक खुद भी लगाई छलांग

Delhi Crime News: पत्नी से झगड़े के बाद पिता बना जल्लाद, बेटे को बालकनी से नीचे फेंक खुद भी लगाई छलांग

• LAST UPDATED : December 17, 2022

Delhi Crime News:

Delhi Crime News: दिल्ली में दिल को दहला देने वाला एक मामला सामने आया है। दरअसल यहां एक शख्स की उसकी पत्नी के साथ बहस हो गई थी। जिसके बाद गुस्से में आकर अपने दो साल के बेटे को बालकनी से फेंक दिया और बाद में खुद भी छलांग लगा दी। आपको बता दे ये घटना दिल्ली के कालका जी इलाके की है।

आपको बता दे इस घटना में पिता-पुत्र दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। जिसके बाद दोनों को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार मान सिंह और उसकी पत्नी पूजा पिछले कुछ महीनों से विवाद के बाद अलग रह रहे थे। पूजा फिलहाल अपने 2 बच्चों के साथ कालकाजी में अपनी दादी के घर रह रही थी।

मान सिंह के खिलाफ केस दर्ज

आपको बता दे पूजा की दादी ने यह आरोप लगाया कि कल शुक्रवार की रात मान सिंह शराब के नशे में आया था, अपने परिवार से मिलने उसके घर आया था। पुलिस ने कहा कि मान सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।

 

ये भी पढ़े: अब्दू रोजिक ने ‘बिग बॉस’ हाउस को कहा अलविदा, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox