Wednesday, July 3, 2024
HomeCrimeDelhi Crime News: 17 साल बाद वापस मिली अपहृत महिला, जांच में...

India News (इंडिया न्यूज़), Delhi Crime News, दिल्ली: दिल्ली पुलिस के हाथों बड़ी सफलता लगी है। जिसमें सीमापुरी थाना पुलिस ने 17 साल पहले अपहृत एक लड़की को ढूंढ नुकाला है। आपको बता दे पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर उस लड़की की पहचान किया और फिर उसे बरामद कर लिया। जिसके बाद अब इस मामले में जरूरी कानूनी कार्यवाही जारी है। जिस समय लड़की का अपहरण हुआ था, उस वक्त उसकी उम्र 16 साल थी। अब उसकी उम्र 32 साल से ज्यादा है। बता दे लड़की के अपहरण का मुकदमा उत्तर पूर्वी दिल्ली के गोकलपुरी थाने में 2006 में उसके माता-पिता ने दर्ज कराया था।

किराए के मकान में रह रही थी लड़की

जानकारी के लिए बता दे इस मामले को लेकर शाहदरा जिले के डीसीपी रोहित मीणा ने बताया कि सीमापुरी थाना पुलिस की क्रैक टीम ने सूचना के आधार पर यह बरामदी की है। बता दे इस समय लड़की की उम्र 32 साल से ज्यादा है। उसका 17 साल पहले अपहरण किया गया था। उसके अपहरण का मुकदमा गोकलपुरी थाने में दर्ज है।

बता दे जब पुलिस ने लड़की से पूछताछ किया तो पता चला कि वह अपना घर छोड़ने के बाद दीपक नामक व्यक्ति के साथ उत्तर प्रदेश के बलिया में रह रही थी। लॉकडाउन के दौरान दीपक से कुछ विवाद हो गया, जिसके बाद दीपक को छोड़ कर बलिया से गोकलपुरी आ गई और एक किराए के मकान में रहने लगी।

क्रैक टीम को करेंगे सम्मनित

फिलहाल, 17 साल बरामद महिला को उत्तर पूर्वी दिल्ली के गोकलपुरी थाने के सुपुर्द कर दिया गया है। इस मामले में आगे की कार्रवाई गोकलपुरी थाना पुलिस की ओर से जारी है। डीसीपी ने बताया कि इस काम के लिए क्रैक टीम को सम्मानित किया जाएगा। दिल्ली पुलिस क्रैक टीम ने सराहनीय काम किया है।

 

ये भी पढ़े: दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम को मिली पीएम को मारने की सूचना, जानिए किसने की गलती

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular