Friday, July 5, 2024
HomeDelhiDelhi Crime News: लड़की को दोस्ती न करना पड़ा भारी, मनचले ने...

Delhi Crime News: देश की राजधानी दिल्ली अपराध का गढ़ बनता जा रहा है। आपको बता दे कि दक्षिण दिल्ली के संगम विहार इलाके में 16 साल की लड़की दोपहर को अपने घर जा रही थी और तभी उसका पीछा कर रहे एक शख्स ने उसको गोली मार दी। जिसके बाद पुलिस ने लड़की को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहा अभी उसकी हालत पर नजर रखी जा रही है।

महिला आयोग ने जारी किया नोटिस 

आपको बता दे कि इस घटना में संबन्ध में दिल्ली महिला आयोग ने दिल्‍ली पुलिस को नोटिस भी जारी किया है। दरअसल स्‍कूल से लौट रही एक नाबालिग लड़की का पीछा करके मनचले ने हमला किया था। आयोग ने 16 वर्षीय लड़की का पीछा करने और उसकी हत्या के प्रयास के मामले का स्वत: संज्ञान लिया है।

पुलिस ने नहीं कि कोई कार्रवाई 

रिपोर्ट के अनुसार लड़की को मनचले ने उस समय गोली मार दी थी जब वह अपने स्कूल से घर लौट रही थी। लड़की के पिता का आरोप है कि एक लड़का पिछले कुछ महीनों से उनकी बेटी का पीछा कर रहा था और इस संबंध में दिल्ली पुलिस के स्थानीय बीट कांस्टेबल से शिकायत भी की गई थी, लेकिन इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। फिलहाल लड़की अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत नाजुक है।

स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस से मांगी रिपोर्ट 

आपको बता दे कि दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस से इस मामले में की गई कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है। आयोग ने एफआईआर की कॉपी और मामले में गिरफ्तार आरोपियों की सारी जानकारी मांगी है।आयोग ने लड़की के पिता द्वारा लगाए गए आरोपों के संबंध में की गई कार्रवाई की जानकारी भी मांगी है। आपको बता दे कि आयोग ने दिल्ली पुलिस से 30 अगस्‍त तक सूचना उपलब्ध करवाने को कहा है।

महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा

इस घटना के संबन्ध में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि यह घटना बहुत ही चौंकाने वाली है। आरोपी पिछले कई महीनों से उसका पीछा कर रहा था। लड़की के पिता का आरोप है कि स्थानीय बीट कांस्टेबल से शिकायत की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए। दिल्ली पुलिस को पीछा करने से जुड़े मामलों में सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए।’

 

ये भी पढ़े: क्रेडिट कार्ड की डिटेल चोरी कर ठगी करने वाले बदमाश गिरफ्तार, ऐसे देते थे काम को अंजाम

ये भी पढ़े: सोनाली फोगाट की अंतिम यात्रा शुरू, बेटी ने अर्थी को दिया कंधा

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular