होम / Delhi Crime News: बदमाशों ने दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल को मारी गोली, हॉस्पिटल में भर्ती पीड़ित

Delhi Crime News: बदमाशों ने दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल को मारी गोली, हॉस्पिटल में भर्ती पीड़ित

• LAST UPDATED : May 20, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Delhi Crime News, दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में अपराधिक मामले बढ़ते जा रहे हैं। यहां पर बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद है कि अब उनसे पुलिसकर्मी भी सुरक्षित नहीं है। आपको बता दें ताजा मामला दिल्ली के बुराड़ी इलाके से सामने आया है। जहां कुछ बदमाशों ने दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में तैनात एक पुलिसकर्मी पर गोलियों से हमला किया। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार आपको बता दें दिल्ली पुलिस में तैनात हेड कांस्टेबल रात में खाना खाने के बाद अपनी पत्नी के साथ वॉक पर निकले थे। जहां पर हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया। बताते चलें कि हमलावरों ने हेड कांस्टेबल के साथ उनकी पत्नी को भी गोली मारी थी। जिसके बाद दोनों लहूलुहान हो कर सड़क पर गिर पड़े।

खतरे से बाहर है पति-पत्नी

आपको बता दे कि गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने दौड़कर देखा तो वहां पाया कि कॉन्स्टेबल और उनकी पत्नी सड़क पर लहूलुहान हालात में पड़े है। जिसके बाद लोगों ने इस घटना की जानकारी दिल्ली पुलिस को दी और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाय। दिल्ली पुलिस के द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बता दें कांस्टेबल व उनकी पत्नी खतरे से बाहर है।

 

ये भी पढ़े: पेट्रोल-डीजल के दाम में हुआ बदलाव, जानिए कैसा है कच्चे तेल का हाल

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox