Sunday, July 7, 2024
HomeCrimeDelhi Crime News: लड़की से बात करना छात्र को पड़ा भारी, पिटाई...

Delhi Crime News: दिल्ली स्थित आनंद विहार में इंस्टाग्राम पर एक लड़की से बात करने को लेकर दो अलग-अलग स्कूलों के 12वीं के छात्र के आपस में भिड़ने का मामला सामने आया है। एक छात्र ने दूसरे की पिटाई कर दी। पीड़ित जब बुधवार को बातचीत करने के लिए पहुंचा तो आरोपी ने उसके कमर पर चाकू से वार कर दिया। जिसके बाद गंभीर हालत में 17 साल के किशोर को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर है।

आरोपी की तालाश जारी

बता दें कि आनंद विहार थाना पुलिस ने हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कर आरोपी और उसके साथियों की तलाश करनी शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में लगी हुई है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित छात्र परिवार के साथ शाहदरा के मुकेश नगर में रहता है। वह झिलमिल कॉलोनी के स्कूल में 12वीं में पढ़ता है। पीड़िता छात्र इंस्टाग्राम पर एक लड़की से बात करता था।

बातचीत बंद ना करने पर छात्र को पीटा

इंस्टाग्राम पर इसी लड़की से सूरजमल विहार स्कूल में पढ़ने वाला 12वीं का एक और छात्र बात करता था। वह छात्र को उस लड़की से दूरी बनाने के लिए कह रहा था। लड़की से दूर रखने के लिए आरोपी ने उसे कई बार धमकाया, लेकिन पीड़ित ने लड़की से बातचीत करना बंद नहीं किया। 16 जनवरी के दिन आरोपी छात्र ने साथियों के साथ मिलकर पीड़ित को पीट दिया।

आरोपी चाकू घोंपकर फरार

इस वारदात के बारे में पीड़ित ने किसी को भी नहीं बताया। वहीं, बुधवार को वह साथियों के साथ मिलकर बातचीत के लिए सूरजमल विहार पहुंचा। वहां बातचीत के दौरान आरोपी ने चाकू निकालकर उसके कमर में घोंप दिया। जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। बाकी लड़कों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने जानकारी दी कि आरोपी के पकड़े जाने के बाद ही पता चलेगा की वह बालिग हैं या नहीं।

ये भी पढ़ें: 12वीं की छात्रा का बनाया अश्लील वीडियो, ब्लैकमेल कर किया सामूहिक दुष्कर्म

 

 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular