Tuesday, July 9, 2024
HomeCrimeDelhi Crime News: महिला पर फिसली CRPF जवान की नजर, पति से...

Delhi Crime News:

Delhi Crime News: दिल्ली के संगम विहार इलाके से हौवानियत का ताजा मामला सामने आया है। जिसमें CRPF जवान ने महिला को अपना शिकार बनाया है। आपको बता दे महिला के साथ सीआरपीएफ जवान ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया है। जिसके बाद महिला ने इसकी शिकायत दर्ज कराई। जिसमें महिला का आरोप है कि दोनों की तलाक की प्रक्रिया अदालत में चल रही है और तभी उन दोनो की मुलाकात हुई। आरोपी ने शादी का आश्वासन देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और अब शादी से इनकार कर दिया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि

आपको बता दे कि पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने बताया है कि पीड़िता ने बताया कि 6 फरवरी 2013 को उसकी शादी अनिल कुमार से हुई थी और अक्टूबर 2014 में उनको बेटा हुआ। जिसके बाद दोनों के बीच जमकर विवाद होने लगा और अब यह मामला कोर्ट में विचारधीन है। इसी बीच वह अपनी छोटी बहन के पति और उनके दोस्त के माध्यम से विजय कुमार से मिली थी।

दोनों करना चाहते थे शादी

आपको बता दे आरोपी विजय भी अपनी पत्नी से अलग रहता था। पीड़िता और आरोपी दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे। इसके बाद दोनों ने दिल्ली के साथ-साथ बाहर भी कई जगहों पर संबंध बनाएं थे। जिसके बाद अब विजय कुमार ने उससे शादी करने से इंकार कर दिया और इसके साथ ही उसका नंबर भी ब्लॉक कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

 

ये भी पढ़े: पुलिस की जनता से अपील, पब्लिक ट्रांसपोर्ट का अधिक से अधिक करें प्रयोग

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular