Categories: Delhi

Delhi Crime News: छावला में बदमाश ने किए हेड कॉन्स्टेबल पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर

Delhi Crime News: राजधानी दिल्ली में बदमाशों के हमले में एक एसआई की मौत के बाद अब रविवार रात दिल्ली पुलिस के जवानों पर हमले का एक और ऐसा ही मामला सामने आया है। दिल्ली के छावला इलाके में ड्यूटी के दौरान हेड हेड कॉन्स्टेबल पर एक बदमाश ने चाकुओं से कई बार वार किया। इस हमले में हेड कॉन्स्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका आईसीयू में इलाज चल रहा है।

फायरिंग के बाद आरोपी गिरफ्तार

बीती रात करीब 8 बजे एक झगड़े की कॉल आने के बाद दो पुलिस वाले छावला इलाके में गए थे। वहां पहुंचने के बाद पुलिस पर सन्नी नाम का बदमाश ने रिंकू नाम के हेड कॉन्स्टेबल के सीने पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। कुछ देर बाद पुलिस को पता चला कि बदमाश सन्नी एक कमरे में छुपा हुआ है। जब पुलिस उसको वहां पकड़ने पहुंची तो उसने पुलिस पर 3 राउंड फायरिंग की। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने भी फायरिंग की जिसमें बदमाश को दो गोली लगी और पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घायल बदमाश सन्नी को पुलिस ने अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करा दिया।

मायापुरी थाने के ASI की मौत

वहीं, बीते 4 दिसंबर दिल्ली के मायापुरी थाने में तैनात एएसआई शंभू दयाल का 8 जनवरी को सुबह निधन हो गया। एएसआई पर एक रेड के दौरान बदमाश ने एक रेड के दौरान बदमाश ने। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। एक महिला की शिकायत के बाद एएसआई शंभू दयाल बीते 4 दिसबंर को एक बदमाश को पकड़ने रेवाड़ी लाइन फेज-1 की झुग्‍गी में गए थे। महिला ने एएसआई को मोबाइल चोरी करने वाले व्यक्ति की पहचान करवाई। इसके बाद एएसआई ने बदमाश को पकड़ लिया और मायापुरी पुलिस स्‍टेशन के लिए निकल गए लेकिन अचानक जाते समय बदमाश ने अपने पास छुपे चाकू से शंभू दयाल पर ताबड़तोड़ वार किए। जिसके चलते उनकी गर्दन, छाती, पेट और पीछे की तरफ कई चोटें आई थीं।

ये भी पढ़ें: रिलीज से पहले ‘पठान’ का धमाल, 2400 रुपये में मिल रही टिकट

 

 

Jyoti Shah

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

4 weeks ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

4 weeks ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

4 weeks ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

4 weeks ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

4 weeks ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

4 weeks ago