होम / Delhi Crime News: युवक ने अपनी ही पत्नी, बेटी और सास को मारा चाकू, जानें क्या है कारण

Delhi Crime News: युवक ने अपनी ही पत्नी, बेटी और सास को मारा चाकू, जानें क्या है कारण

• LAST UPDATED : August 29, 2022

Delhi Crime News:

नई दिल्ली: दिल्ली के मयूर विहार से एक खबर सामने आई है। 37 साल के एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी, बेटी और सास को चाकू मारकर घायल कर दिया है। तीनों घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया है। युवक और उसकी पत्नी के बीच में लड़ाई चल रही है। दोनों ने अदालत में केस भी दर्ज करा रखा है। यह घटना रविवार के दिन की है। पुलिस ने इस पूरे मामले में आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पेशे से इंजीनियर है आरोपी

पुलिस ने बताया है कि चाकू मारने वाला आरोपी सिद्धार्थ पेशे से इंजीनियर है। वह गुरुग्राम की एक कंपनी के अंदर टेक्निकल सपोर्ट स्टाफ के रूप में कार्य करता है। एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

तीनों घायल अस्पताल में भर्ती

पुलिस के अनुसार सिद्धार्थ के हमले करने की वजह से 37 साल की अदिति शर्मा, उसकी 8 साल की बेटी और 60 साल की मां घायल हो गए हैं। तीनों घायल वसुंधरा एनक्लेव के धर्मशिला नारायणा अस्पताल में भर्ती हैं।

वैवाहिक कलह हो सकता है कारण

पूर्वी दिल्ली जिले की पुलिस उपायुक्त प्रियंका कश्यप ने कहा कि शुरू की जांच में इस हमले के पीछे वैवाहिक कलह एक प्रमुख कारण लग रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि सिद्धार्थ और उसकी पत्नी पारिवारिक अदालत में एक-दूसरे के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी सिद्धार्थ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें: नौकरी दिलाने का झांसा देकर ऐंठते थे पैसे, तीनों आरोपी गिरफ्तार

 

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox