Wednesday, July 3, 2024
HomeCrimeDelhi Crime News: दिल्ली में महिला की गला रेतकर ली जान, पति...

Delhi Crime News: राजधानी दिल्ली से एक चौंका देने वाली खबर सामने आई है। दिल्ली के बवाना में महिला की गला रेत कर हत्या कर दी गई है। बता दें कि जिस कमरे से महिला का शव बरामद किया गया है वह उसमें किराए पर रहती थी। इतना ही नहीं उसकी पति की लाश सोनीपत में फांसी के फंदे पर लटकी हुई पाई गई है। जानकारी के मुताबिक बुधवार के दिन सुबह के समय पति महिला के साथ दिल्ली में ही मौजूद था। पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है।

कमरे में हर तरफ फैला हुआ था खून

बता दें कि पुलिस को महिला की हत्या के बारे में जानकारी मिली थी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस के मुताबिक 35 वर्षीय महिला का गला रेता गया था। कमरे के अंदर हर तरफ खून फैला हुआ था। पुलिस की जांच में पता चला है कि महिला का नाम उपासना है और वह हरियाणा के सोनीपत की रहने वाली थी। शुरू में उसके पति संजय पर हत्या का शक किया जा रहा था।

पति का शव फंदे से लटका मिला

इसके बाद जब उसके पति संजय के बारे में जानकारी पता की गई को सामने आया कि उसकी भी मौत हो गई है। संजय की लाश सोनीपत में फांसी के फंदे पर लटकी हुई पाई गई है। मकान मालिक ने पुलिस को जानकारी दी कि सुबह संजय उपासना के साथ मौजूद था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके साथ ही मामले का जांच जारी है।

ये भी पढ़ें: खाने-पीने के सामान की कीमतों में आया उछाल, यहां जानें आटा-दाल के ताजा दाम

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular